बच्चा चोरी करने को एसपी ने बताया अफवाह भ्रामक जानकारी वायरल कर फैला रहे दहशत अमर शहीद आशीष शर्मा पार्क का उद्घाटन और प्रतिमा का हुआ अनावरण दिवंगत खिलाड़ियों की याद में जिला स्तरीय फुटबॉल का हुआ आगाज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्चे चोरी होने के जो जानकारी सामने आई थी। इन मामलों की पुलिस ने जांच की तो इस तरह की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले है और बच्चे चोरी की घटना को पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने भी अफवाह बताया है उन्होंने बताया कि लालबर्रा क्षेत्र के मिरेगांव स्कूल की एक छात्रा के बाईक सवार द्वारा अपहरण करने के मामले में भी सीसीटीवी फुटेज चेक करने व आस-पास लोगों से पतासाजी करने पर अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले है। इसके अलावा कटंगी का भी मामला जो सामने आया उसमें एक व्यक्ति द्वारा छात्र के मदद की मंशा से उसे बाईक में बैठने कहा गया था। वहीं किरनापुर क्षेत्र के मौदा आंगनबाड़ी से बच्चा उठाने का जो मामला था उसमें भी उक्त बच्चे का वह व्यक्ति ताऊजी था। एसपी मिश्रा ने कहा कि बच्चे चोरी की भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। इस तरह की बिना सत्यता जाने किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी वायरल करने पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए निरीक्षक आशीष शर्मा की २१ फरवरी को जयंती के अवसर पर ग्रामीण थाना नवेगांव में अमर शहीद आशीष शर्मा पार्क का उद्घाटन एवं पार्क में स्थापित आशीष शर्मा की प्रतिमा का अनावरण पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों व प्रबुद्धजनों ने शहीद निरीक्षक शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस व पराक्रम को याद किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा कि व्यक्ति तो चला जाता है लेकिन उसकी यादें हमेशा हमारे मानस पटल पर रह जाती है। विगत दिवस सितम्बर में निरीक्षक आशीष शर्मा की इनकाउंटर में मौत हो गई। उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और उनकी वीरता की कहानी कोई नई हो। वर्ष २०२२ के बाद लगातार तीन-चार बार सफल इनकाउंटर किया गया व करोड़ों के इनामी नक्सलियों को धराशाई किया गया। उसके बाद दो बार उन्हें महामहिम राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री द्वारा वीरता पदक से सम्मान किया गया। समाजसेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल बालाघाट के तत्वावधान में जिला अस्पताल के सहयोग से 23 फरवरी 2026 सोमवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण सह मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन तुरकर भवन अंबेडकर चौक बालाघाट में किया जाएगा। यह विशेष शिविर बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। उकवा: फुटबॉल की नगरी के नाम से विख्यात उकवा नगर में वर्ष भर फुटबॉल प्रतियोगिताये आयोजित होती रहती हैइसी कड़ी में उकवा की प्रसिद्ध फुटबॉल टीम एसबीएम फुटबॉल क्लब द्वारा शुक्रवार को उकवा मॉयल ग्राउंड में उकवा के दिवंगत खिलाड़ी आकाश ठाकुरसुभाष खरेमंगल कुमार की पावन स्मृति में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज आज से उकवा मॉयल ग्राउंड में किया गयाजिसमें क्षेत्र की दस टीमें हिस्सा ले रही है