2 करोड़ के बकाया लोन पर प्रशासन ने प्रॉपर्टी की सील सिद्धांत और धर्म की बात करना दादागिरी नहीं- शंकराचार्य सदानंद सरस्वती नगरपालिका में हंगामा: कांग्रेस पार्षद पर लगे गुंडागर्दी के आरोप नलो से निकल रही जिंदा इल्लियां एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने पर 3 दुकानों पर कार्रवाई 15 को नोटिस शहर के पुराना छापाखाना क्षेत्र में आज कलेक्टर के आदेश पर राजस्व टीम और पुलिस बल ने तहसीलदार-पटवारी सहित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के साथ मिलकर एक संपत्ति को सील कर दिया।जानकारी के अनुसार प्रकाश साहू ने बैंक से 2 करोड़ रुपये का लोन लिया था जिसे समय पर नहीं चुकाया गया।ब्याज बढ़ने और कई नोटिसों के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर बैंक ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की।सुनवाई के बाद आज संपत्ति जप्त कर बैंक को सुपुर्द कर दिया गया। द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती शुक्रवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। हवाई पट्टी से शंकराचार्य उज्जवल सूर्यवंशी के गुरैया निवास स्थान पर पहुंचे। यहां शंकराचार्य का पादुकापूजन किया गया। जहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद के प्रयाग स्नान विवाद पर कहा कि सिद्वांत और धर्म की बात करना दादागिरी नहीं है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने यह बात कही। केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए यूजीसी एक्ट पर शंकराचार्य ने कहा कहा कि पहले से ही एससीएससी एक्ट बना है फिर इसकी क्या जरूरत है। जुन्नारदेव नगरपालिका कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस पार्षद अरुणेश जायसवाल पर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगे।बताया जा रहा है कि पार्षद ने नपा उपाध्यक्ष व भाजपा नेताओं से बदसलूकी की और वीडियो बनाते हुए धमकी दी।आरोप है कि वे नपा अध्यक्ष के केबिन में घुस गए और टेबल पर हाथ पटकते हुए कुर्सी को लात मारी।इस घटना से भाजपा जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश देखा गया।भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। छिंदवाड़ा में शुक्रवार सुबह नगर निगम की बड़ी लापरवाही की सामने आई है।शहर के झील मोहल्ले में नल से सप्लाई हो रहे पीने के पानी में इल्लियां निकलने का मामला सामने आया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह पानी भरते समय उन्हें पानी में जिंदा इल्लियां दिखाई दीं जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।नागरिकों का कहना है कि जब नगर निगम भारी टैक्स वसूल रहा है तो पानी तो साफ मिलना ही चाहिए। शहर में नाप-तौल विभाग की टीम ने शहर की 45 दुकानों पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र स्थित शिव शक्ति राजसथान स्वीट्स पारस मिष्ठान और न्यू इंदौर सेव भंडार द्वारा कोल्ड ड्रिंक एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचना पाया गया। इसके अलावा 15 अन्य दुकानों को विभिन्न अनियमितताओं को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील मनरेगा में बदलाव कर मजदूरी के कानूनी अधिकार का विरोध करते हुए भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों का पुतले फूंके। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कफ सीरफ से हुई मौत के लिए मंत्री राजेन्द्र शुक्ला सेना अधिकारी व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह एवं इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से मौतों के लिए जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका छिंदवाड़ा में 26 से 28 फरवरी तक पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान) में जिला स्तरीय मिलेट्स मेला आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर हरेन्द्र नारायन की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई। मेले में 30 से अधिक मिलेट्स व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे जहां कोदो कुटकी ज्वार बाजरा और रागी से बने पारंपरिक व आधुनिक व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।कार्यक्रम में मिलेट्स गैलरी लोकगीत-लोकनृत्य जागरूकता रोड शो और ऑरेंज फेस्टिवल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल परिसर में आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 950 मरीजों ने पंजीयन कराकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान 147 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिनमें से 46 मरीजों को सर्जरी के लिए भर्ती भी किया गया है। छिंदवाड़ा जिले के वृत्त चाँदामेटा अंतर्गत उमरेठ क्षेत्र के ग्राम गाजनडोह गौरपानी और जमुनिया जेठू में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर एसडीएम परासिया और सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 1300 किलोग्राम महुआ लहान और 20 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। मौके पर अवैध रूप से रखी लहान को नष्ट करते हुए शराब निर्माण सामग्री जब्त की गई। शहर के धर्म टेकड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में संतरे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बिखरे संतरे उठाते नजर आए हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है जिला सैनिक कल्याण बोर्ड छिंदवाड़ा की त्रैमासिक बैठक गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं बोर्ड अध्यक्ष हरेंद्र नारायन ने की।बैठक में भूतपूर्व सैनिकों वीर नारियों विधवाओं और उनके आश्रितों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए।कलेक्टर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए