सरकार जनता के द्वार अभियान अंतिम चरण में ग्रामीण क्षेत्रों के बाद शहरों में शुरू होगा अभियान विधायक विनोद चमोली ने कहा कि “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है l “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” अभियान फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत स्तर पर संचालित किया जा रहा है और अधिकांश स्थानों पर यह लगभग पूर्ण हो चुका है l विधायक ने बताया कि कुछ ऐसे जिले हैं जहां तय कार्यक्रम के अनुसार अभी पूरी पहुंच नहीं हो पाई है इसे देखते हुए अभियान की अवधि बढ़ाई जाएगी ताकि कोई भी क्षेत्र छूट न जाए l उन्होंने कहा कि जैसे ही ग्राम पंचायत और जिला पंचायत स्तर का कार्य पूरा हो जाएगा इसके बाद इस अभियान को शहरी क्षेत्रों में भी शुरू किया जाएगा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सचिव आज अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद के विकास खंड चिन्याली सौड में जन–जन की सरकार जन–जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया मुख्य सचिव ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जन-जन की सरकारजन जन के द्वार अभियान चलाया गया है। जिसमें 5 लाख से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया तथा 40 हजार से अधिक नागरिकों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें गठित कर समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जिनका निस्तारण नही किया जा सका उन्हें ऑनलाइन कर नियमित रूप से फॉलोअप करते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में आयोजित जन सुनवाई दिवस में आत्मदाह के इरादे से हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुचे युवक को देख पुलिस के हाथ पैर फूल गए। न्याय न मिलने और प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर एक चाय विक्रेता ने आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पीड़ित का आरोप है कि वह पिछले चार महीनों से अपनी फरियाद लेकर दर-दर भटक रहा हैलेकिन उसकी सुनवाई कहीं नहीं हुई। सोनू नामक चाय विक्रेता ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व रविवार बाजार में अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी का पर्स छीन लिया था जिसमें एक मोबाइल फोन और हजारों रुपये की नकदी थी। घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि इतने लंबे समय बाद भी न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही जांच शुरू हुई। पीड़ित के मुताबिक चेयरमैन सहित कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई परंतु हर जगह से उसे केवल कोरा आश्वासन ही मिला। न्याय की उम्मीद पूरी तरह टूट जाने पर वह पेट्रोल की बोतल लेकर निकला और आत्मदाह की कोशिश की। राज्य में प्रस्तावित बजट सत्र की अवधि को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गणेश गोदियाल ने सत्र की समयावधि पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार-पांच दिन का समय सत्तर विधानसभा क्षेत्रों के मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। उनका कहना है कि जब तक बजट पेश नहीं हो जाता और उसका अभिभाषण सामने नहीं आता तब तक यह स्पष्ट नहीं होगा कि सरकार प्रदेश के लिए क्या दिशा तय करने जा रही है लेकिन सीमित अवधि में व्यापक चर्चा संभव नहीं है गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जनहित के सवालों को लेकर विधानसभा में जाते हैं इस उम्मीद के साथ कि उन्हें ठोस जवाब मिलेगा। हालांकि उनका आरोप है कि सत्र की कम अवधि के कारण अधिकांश सवालों पर संतोषजनक चर्चा नहीं हो पाती और जनप्रतिनिधि मायूस होकर लौटते हैं। उन्होंने मांग की कि बजट सत्र कम से कम 20 से 25 दिन बल्कि संभव हो तो एक महीने तक चलाया जाना चाहिए ताकि सभी विभागों से जुड़े प्रश्नों पर विस्तार से जवाब मिल सके 2026 _ 27 से आम बजट को लेकर सरकार तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं ओर गढ़वाल दोनों मंडलों में आम लोगों से बजट को लेकर संवाद कर रहे हैं इसी के तहत पौड़ी गढ़वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम लोगों के साथ बजट को लेकर संवाद कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि जिस तरह से सरकार आम लोगों की राय शुमारी के आधार पर बजट तैयार करेगी जो उत्तराखंड के आम लोगों के हितों में होगा उसके लिए सरकार बजट बनाएगी l धामी सरकार की प्राथमिकता रही है कि प्रदेश के विकास के लिए बजट आए । थाना डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला में 10 फरवरी को हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी सानिया की शादी 27 जनवरी 2024 को भानियावाला निवासी बिलाल के साथ हुई थी। मृतका के भाई सलमान का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज को लेकर सानिया को प्रताड़ित किया जाता था और 20 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर 10 फरवरी को उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उत्तराखंड के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में आगामी 9 मार्च से 13 मार्च तक बजट सत्र आयोजित होना हैँ लेकिन उससे पहले ही एकबार फिर से सत्र पर ठण्ड हावी हो गई हैँ l बीजेपी विधायक दिलीप रावत का साफ कहना हैँ कि वहां पर ऑक्सीजन की कमी अत्यधिक ठंड और अव्यवस्थाएं हावी हैँ l साथ ही गैरसैंण विधानसभा स्थल के चयन पर भी विधायक दिलीप रावत ने आपत्ति जताई हैँ l बीजेपी विधायक दिलीप रावत का कहना है कि गैरसैंण में बनाया गया विधानसभा भवन सही जगह पर नहीं बनाया गया है और यहां सत्र के दौरान रहना बेहद मुश्किल है l