शांति भंग करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद गरमाया रास्ता बंद करने के आरोपों को पंचायत ने नकारा भटेरा आरओबी निर्माण का मामला अधर में 50 वार्डवासियों ने फिर लगाई आपत्ति कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड क्रमांक 30 सरस्वती नगर बालाघाट में शांति भंग करने की सूचना मिलने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मुकेश बोरकर निवासी सरस्वती नगर बालाघाट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। जिले की ग्राम पंचायत गुडरू में अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद गहरा गया है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि खसरा नंबर 89 पर न्यायालय के आदेश के बाद 4 फरवरी को राजस्व और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया था। पंचायत द्वारा संबंधित जमीन को अपने कब्जे में लेकर फेंसिंग की गई है और यहां जनहित में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। लेकिन ओम मेडिकल स्टोर संचालक योगेंद्र हनवते द्वारा रास्ता बंद करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि स्टोर संचालक द्वारा प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है। जबकि वह अपने स्वयं के प्लॉट से आवागमन कर सकता है। इस मामले में एसडीएम से शिकायत कर जांच व कार्यवाही की मांग की गई है। बालाघाट में भटेरा रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण एक बार फिर अटक गया है। भटेरा चौकी क्षेत्र के वार्डवासियों ने मुआवजा वितरण से पहले नई आपत्तियां दर्ज कर दी हैं। राजस्व विभाग इन आपत्तियों के निराकरण में जुटा है। आरओबी के लिए सर्वे पूरा हो चुका है और 224 आवास व भूमि चिन्हित किए गए हैं जहां से अतिक्रमण हटाया जाना है। पहले भी व्यावसायिक और सामान्य मुआवजे को लेकर आपत्तियां आई थीं जिनका समाधान किया गया था। अब 50 लोगों ने दोबारा आपत्ति लगाई है। 1313 मीटर लंबे इस ओवर ब्रिज का निर्माण बस स्टैंड स्थित अवंती बाई चौक से फॉरेस्ट नाका के आगे सेंट मेरी स्कूल तक 37 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। ग्राम पंचायत सकरी में शासन की ‘माई की बगिया’ योजना के अंतर्गत महिला समूह की चार हितग्राहियों को बगिया स्वीकृत की गई है। योजना के तहत प्रत्येक बगिया में आम्रपाली उन्नत किस्म के आम के 50 पौधे लगाए गए हैं बताया गया है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और आय के स्थायी साधन उपलब्ध कराना है। चयनित चारों महिलाओं ने उत्साह के साथ पौधरोपण कार्य पूर्ण कियाग्रामीणों ने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है मां की बगिया में फेंसिंग कार्य पौधे रोपण कार्य पूर्ण हो गये परन्तु निर्माण कार्य राशि स्वीकृति निर्माण एजेंसी का बोर्ड नही लगाया गया।