जनसुनवाई में महिला का हंगामा कलेक्टर ने चेम्बर में बिठालकर दी समझाइश राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण दो स्थानों के अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश कॉलोनाइजरों पर होगी एफआईआर ₹4.38 लाख करोड़ का बजट विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सांसद विवेक बंटी साहू बच्चा चोरी की अफवाह मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को भीड़ ने घेरा छिंदवाड़ा में मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। महिला ने आरोप लगाया कि परिजन की मृत्यु के बाद उसने नियमानुसार सभी दस्तावेज और आवेदन जमा कर दिए थे इसके बावजूद लंबे समय से उसकी फाइल लंबित रखी गई है।महिला ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और अनदेखी के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।महिला के विरोध के चलते कुछ समय के लिए स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने हस्तक्षेप करते हुए महिला को अपने कक्ष में बुलाया और पूरी बात सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश देते हुए 2 दिन में अनुकम्पा नियुक्ति देने के निर्देश दिए है। जिला अस्पताल में मंगलवार को राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम के साथ सिविल सर्जन आरएमओ और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण की शुरुआत आईसीयू वार्ड से हुई जहां मरीजों की स्थिति दवाइयों के संधारण और फाइलों की जांच की गई। टीम ने वार्डों में साफ-सफाई और मरीजों के बिस्तरों की व्यवस्था भी देखी। स्टाफ नर्सों से दवाइयों ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य सुविधाओं को लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद टीम ने गायनिकी वार्ड लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छिंदवाड़ा में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय ने वार्ड क्रमांक 48 एवं वार्ड 36 पर बिना वैधानिक अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। निगम द्वारा जारी आदेश में संबंधित स्थलों पर अवैध निर्माण ध्वस्त करने क्षेत्रों को अवैध कॉलोनी घोषित करने तथा कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।प्रथम मामले में यमला बाला सुब्रमण्यम गुरुदास प्रवीता विश्वकर्मा कृष्ण सैनी हरिप्रसाद नागवंशी सचिन विश्वकर्मा संगीता डेहरिया उमा पाल दीक्षा ठाकरे और श्रवण द्वारा बिना अनुमति कॉलोनी विकसित किए जाने की जानकारी सामने आई है।वही दूसरे मामले में ग्राम सर्रा पर महादेव राव द्वारा कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना मिली है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2026–27 के बजट पर विस्तार से जानकारी दीसांसद साहू ने ₹4.38 लाख करोड़ के बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला बताते हुए कहा कि यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि गरीब किसान युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप है।सांसद ने कहा कि यह बजट मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है शहर में एक स्कूल में बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच एक महिला को संदेह के आधार पर लोगों ने पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका किसी भी बच्चा चोरी की घटना से कोई संबंध नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाला।कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने बताया कि जिले में बच्चा चोरी की कोई पुष्टि घटना नहीं हुई है और सोशल मीडिया पर वायरल संदेश भ्रामक हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।