Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Feb-2026

मंडला सांसद ने प्रदेश सरकार के बजट की गिनाई उपलब्धियां गोंदिया से जबलपुर रेलवे दोहरीकरण को मिली स्वीकृति रेल मंत्री ने की घोषणा युवक ने पूछा अस्पताल का पता महिला जेवर और मोबाइल लेकर हुई फरार मंडला सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते मंगलवार को बालाघाट प्रवास पर पहुंचे। भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के बारे में जानकारी दी। एप्स्टीन प्रकरण से जुड़े एक सवाल के जवाब में सांसद कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस में जो सीताराम केसरी कहे वही सही है। यही स्थिति राहुल गांधी की है वह क्या बोलते हैं क्या कहते हैं यह कहने की जरुरत नहीं है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों के बिगड़े बोल के सवाल पर उन्होंने पहले तो कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। लेकिन बाद में कहा कि मंत्रियों ने इसे व्यक्तिगत रुप से कहा है पार्टी स्तर पर नहीं। लेकिन उन्होंने शब्दों का चयन सही तरीकें से करने की बात अवश्य कही। सेवातीर्थ में केन्द्रीय सरकार की पहली केबिनेट बैठक में गोंदिया से जबलपुर रेलवे लाईन दोहरीकरण को मंजूरी मिल गई है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रामायण सर्किट से लेकर नार्थ से साउथ तक का एक महत्वपूर्ण कॉरीडोर बताया है। इस दोहरीकरण का सबसे ज्यादा लाभ विकास के रूप में बालाघाट जिले को मिलेगा। व्हाया बालाघाट होते हुए रेलवे दोहरीकरण की इस स्वीकृति पर सांसद का बयान भी सामने आया है उन्होने बताया कि जब-जब देश में भाजपा की सरकार रही तब-तब ही रेलवे के विकास को गति मिली है। अटल सरकार में बालाघाट रेलवे लाईन नेरोगेज से ब्राडगेज में बदली और मोदी सरकार में रेलवे दोहरीकरण का लाभ जिले को मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह जिले की बहुप्रतिक्षित मांग थी। जो मेरी प्राथमिकता थी जिले के वारासिवनी मुख्यालय में एक लूट की घटना प्रकाश में आई है वारासिवनी निवासी विद्या ठाकरे बीती रात्रि दुकान बंद घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने रुककर उससे अस्पताल का पता पूछा। पीडि़ता ने जानकारी नहीं होने बात कही। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य महिला से भी उसने उसी अस्पताल का पता पूछा जिसने भी अस्पताल के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही इस बीच युवक ने उसे झांसे में लिया। उसके जेवर को उतारकर पर्स में रखने की बात कही। युवक के कहे अनुसार उसने वैसा ही कहा। इसी दौरान युवक पर्स लेकर फरार हो गया। मौके से दूसरी महिला भी गायब हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर वारासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की खबरें प्रसारित हो रही हैं जिसे लालबर्रा पुलिस ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। थाना लालबर्रा द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार क्षेत्र में बच्चा चोरी से संबंधित किसी भी गिरोह के सक्रिय होने के कोई पुख्ता सबूत या तथ्य नहीं मिले हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी सूचनाएं केवल अफवाह मात्र हैं जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। ​थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि नागरिक एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और व्हाट्सएप इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना किसी तस्दीक के ऐसी खबरें साझा न करें। जिले के लालबर्रा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में आज आयोजित नसबंदी शिविर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब दूर-दराज से आए हितग्राहियों को बिना ऑपरेशन कराए ही वापस लौटना पड़ा। सर्जन ने केंद्र में पर्याप्त व्यवस्था न होने का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा ​लम्‍बे इंतेजार के बाद सर्जन का कहना था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन हेतु आवश्यक बुनियादी सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में ऑपरेशन करना जोखिम भरा हो सकता है। थाना कोतवाली बालाघाट में आवेदक विशाल बिसेन निवासी ग्राम गर्रा द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की गई कि रूपेश पटले कंजई थाना लालबर्रा द्वारा लोगों से धनराशि लेकर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कर धोखाधड़ी की जा रही है प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा आवेदक सहित अन्य पीड़ित व्यक्तियों के कथन लेखबद्ध किए गए तथा संबंधित व्यक्तियों से प्राप्त ड्राइविंग लाइसेंसों को जिला परिवहन कार्यालय बालाघाट से सत्यापन हेतु प्रेषित किया गया। जांच के दौरान संकलित साक्ष्य दस्तावेजों के परीक्षण एवं कथनों के आधार पर यह प्रमाणित हुआ कि आरोपी द्वारा अवैध रूप से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार कर संबंधित व्यक्तियों से धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई है। वारासिवनी क्षेत्र के विधायक विवेक विक्की पटेल व कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन व मार्गदर्शन में एकीकृत शासकीय विद्यालय सरंडी वारासिवनी में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को देखते हुये मेसर्स रेत खदान समूह एम.डी.ओ वैनगंगा माइनिंग वक्र्स प्रायवेट लिमिटेड भोपाल के द्वारा तीन-तीन सीटर १५ बेंच व १५ टेबिल का वितरण किया गया है। जिससे स्कूल के बच्चे आधुनिक बेंच व टेंबिल पाकर काफी प्रसन्नचित हो उठें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरंडी सरपंच श्रीमती पूजा गौतम प्रभारी अधिकारी माइनिंग कार्पोरेशन बालाघाट सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं एवं गांव के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। जिले के लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिरेगांव में नल जल योजना नाकाम साबित होने से फरवरी माह के अंत में ही जल संकट गहराने लगा है। पेयजल की समस्या से ग्रामीणजन परेशान है। मिरेगांव में करीब दो हजार की आबादी है जहां अधिकांश परिवार खेती और मजदूरी पर निर्भर हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नल-जल योजना के तहत हर दिन पर्याप्त जल प्रदाए किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित कुएं में भी जलस्तर नीचे चला गया है और हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। ऐसी स्थिति में लोग नल-जल योजना पर ही निर्भर है। इस योजना के तहत ग्राम में पानी की टंकी का निर्माण हुआ है और पाइपलाइन बिछाकर घरों तक कनेक्शन भी दिया गया है। लेकिन नियमित रूप से नलों में जल प्रदाय नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिये परेशान होना पड़ रहा है। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष को लेकर हुआ मतदान १५२५ मत पड़े गिनती प्रारंभ बालाघाट. पूज्य सिंधी पंचायत समिति बालाघाट के अध्यक्ष पद के लिये २४ फरवरी को स्थानीय सिंधु भवन में सुबह ९ से शाम ५ बजे तक मतदान की प्रक्रिया कराई गई। चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही मतदान केन्द्र में समाज के १८ वर्ष से अधिक के पुरूष मतदाताओं की मत डालने लाईन लगने लगी थी। दोपहर के समय काफी लंबी लाईन थी। सिंधु भवन के बाहर भी समाज के लोगों का भारी जमावड़ा लगा हुआ था। अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष अमरलाल मंगलानी (निरंकारी) व सुरेशचंद रंगलानी एवं गोपाल आडवानी मैदान में थे। अध्यक्ष के लिये १५२५ मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के पश्चात् मतगणना प्रारंभ कराई गई। चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में रमेश रंगलानी व सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश माधवानी रहे। चुनाव मतपत्रों से कराया गया और शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।