Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Feb-2026

मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले मोहन कैबिनेट ‌द्वारा मंगलवार को मध्यप्रदेश राजपत्र असाधारण में 12 मार्च 2024 को प्रकाशित मध्यप्रदेश प्रशासनिक ईकाई पुनर्गठन आयोग संबंधी निर्देश में बदलाव को मंजूरी दी है। इसमें तय किया गया है कि मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष पर्याप्त प्रशासनिक अनुभव और योग्यता रखने वाला व्यक्ति होगा। आयोग के अध्यक्ष को राज्य सरकार के प्रमुख सचिव के समकक्ष वेतनमान और समय-समय पर मंहगाई भत्ते और अन्य भत्ते देय होंगे। कैबिनेट ने खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन के माध्यम से 5 योजनाओं को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने 3285.49 करोड़ की राशि मंजूर की है जो एक अप्रैल से आगामी पांच सालों तक रहेगी। इसमें दलहन धान गेहूं मोटा अनाज के विस्तारीकरण को बढ़ावा देंगे। उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिजन को टीकमगढ़ में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उनकी भतीजा बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उमिता राहुल लोधी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर 22 फरवरी की देर रात 10.30 बजे जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा नामक एक आईडी से धमकी भरा कमेंट आया। इसमें लिखा था- हमारे पास हाईड्रोजन बम है। हम बनाना जानते हैं… नेताओं को हम खुद ही मारेंगे। छतरपुर में भाजपा नेता ने पकड़ी पुलिसकर्मी की कॉलर छतरपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी द्वारा एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़े जाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना 21 फरवरी को राहुल गांधी का पुतला दहन करते समय हुई। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच चर्चा तेज हो गई है। उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस भगोरिया बनेगा राष्ट्रीय पर्व विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में कहा कि मालवा अंचल के जनजातीय क्षेत्रों में मनाए जाने वाले भगोरिया लोकपर्व को सरकार ने राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का फैसला लिया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजातीय बहुल जिलों बड़वानी धार और झाबुआ में सरकार कृषि कैबिनेट करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भगोरिया पर्व के दौरान ही कृषि कैबिनेट की बैठक की जाएगी।इधर सीएम ने बताया कि किसानों के हित में की गई घोषणाओं को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार उड़द के उपार्जन पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी। वहीं सरसों के लिए 71 लाख टन उत्पादन मानते हुए भावांतर योजना के तहत भुगतान किया जाएगा। सरसों उत्पादन 28% बढ़ने का अनुमान है। सोम डिस्टिलरीज की याचिका पर जस्टिस मिश्रा नहीं करेंगे सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज की याचिका पर सुनवाई हुई। जिससे जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को इस सुनवाई से अलग कर लिया है। जस्टिस ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि मामले से जुड़ा केस किसी दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाए। हालांकि न्यायाधीश ने इस केस की सुनवाई से अलग होने का कोई कारण नहीं बताया है। इससे पहले भी जस्टिस विशाल मिश्रा ने भाजपा विधायक संजय पाठक के अवैध उत्खनन केस से खुद को अलग कर लिया है। 4 मार्च को निकलेगा भव्य होली जुलूस राजधानी भोपाल में होली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री हिंदू उत्सव समिति भोपाल ने इस वर्ष निकलने वाले पारंपरिक होली जुलूस (धुलेंड़ी) की तिथि में बदलाव किया है। 3 मार्च को पड़ रहे चंद्र ग्रहण के कारण अब जुलूस 4 मार्च (बुधवार) को निकाला जाएगा। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपकर 4 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की। भोपाल गोमांस के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की मांग भोपाल के आधुनिक स्लॉटर हाउस में मिले गोमांस के मुद्दे को लेकर नगर निगम का विशेष सत्र बुलाने की मांग उठी है। इसे लेकर बीजेपी पार्षद विलास राव घाड़गे ने महापौर मालती राय को पत्र लिखा है। कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया भोपाल नगर क्षेत्र में गो हत्या की घटना से लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों है। यह विषय केवल धार्मिक आस्था गो संवर्धन से ही नहीं जुड़ा बल्कि कानून व्यवस्था सामाजिक सौहार्द और नगर सरकार की जवाबदेही से भी संबंधित है। इसलिए नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 30 के तहत महापौर को आवश्यक परिस्थितियों में विशेष बैठक बुलाने का विधिक अधिकार है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए महापौर जल्द ही विशेष बैठक बुलाए और चर्चा करें। फरवरी में चौथी बार गिरा पानी मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के दौरान छिंदवाड़ा सिवनी और दक्षिण-पूर्वी बैतूल में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। यहां आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक होने की संभावना है। इसके अलावा रतलाम उज्जैन बालाघाट मंडला खंडवा सीहोर रायसेन इंदौर अनूपपुर और डिंडौरी में दोपहर के समय हल्की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।