Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Feb-2026

#NealKatyal #DonaldTrump #USTariff #USSupremeCourt #TradePolicy #IndianOrigin #LegalNews #USPolitics #BreakingNews #ConstitutionalLaw नील कत्याल कौन हैं... जिनकी दलीलों के आगे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर ट्रंप चारों खाने चित अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है. अदालत ने उनके लगाए गए इमरजेंसी कानून के तहत टैरिफ को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के टैरिफ लगाने के अधिकार को वकील नील कात्याल ने चुनौती दी है. उन्होंने अदालत के सामने दलील दी कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के पास व्यापार को विनियमित करने की शक्ति जरूर है लेकिन ट्रंप इस शक्ति को मनमाने ढंग से इस्तेमाल नहीं कर सकते. ऐसे में नील कात्याल चर्चा में आ गए हैं. नील कात्याल का जन्म शिकागो में हुआ था और वो भारतीय अप्रवासी पेरेंट्स के बेटे हैं. उनके पिता एक इंजीनियर हैं तो मां डॉक्टर हैं. कात्याल ने डार्टमाउथ कॉलेज और येल लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया और फिर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज स्टीफन ब्रेयर के लिए क्लर्क का काम किया.कात्याल ओबामा प्रशासन के दौरान अमेरिका के कार्यवाहक सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं. ओबामा ने उन्हें साल 2010 में कार्यवाहक सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था. इसके बाद कात्याल ने अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट और अपीलीय न्यायालयों के सामने संघीय सरकार का प्रतिनिधित्व किया.