Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Feb-2026

विपक्ष लाया स्थगन प्रस्ताव सदन में हुआ हंगामा कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित एंकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ ।।। प्रश्न काल समाप्त होने के बाद विपक्ष द्वारा सदन में पीथमपुर कांडपर स्थगन प्रस्ताव लाया गया ।।। स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए कांग्रेस की ओर से कई विधायकों ने अध्यक्ष से आग्रह किया और चर्चा करने की मांग की काफी समय तक सदन में स्थगन प्रस्ताव को विपक्ष की ओर से स्वीकार करने की मांग की जाती रही लेकिन कुछ देर बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से कहा गया कि जिस विषय पर सदन में चर्चा हो चुकी है सरकार द्वारा जवाब दे दिया गया हो उस स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जा सकता ।।। इसलिए इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा ।। इसके बाद विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया ।।। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई ।।।