Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Feb-2026

भागीरथपुरा मामले पर विधानसभा में नहीं होगी चर्चा स्पीकर बोले-ये नियम के खिलाफ बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को विधानसभा में इंदौर में दूषित पानी से मौतों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि घटना के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़ितों के इलाज पानी की जांच और नई पाइपलाइन का काम शुरू किया गया। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि यह 90 साल पुरानी बस्ती है। यहां अशिक्षित लोग रहते हैं जहां काम करना नगर निगम कर्मचारियों के लिए मुश्किल होता है। इसी कारण कर्मचारी ठीक तरीके से काम नहीं कर पा रहे थे। महापौर ने टेंडर जारी किए थे लेकिन काम समय पर शुरू नहीं हो पाया। विपक्ष ने इस मामले पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग की तो स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- विधानसभा की नियमावली के नियम 55 के उपखंड 5 के अनुसार स्थगन प्रस्ताव में उस विषय पर चर्चा नहीं होगी जिस पर सदन में पहले ही चर्चा हो चुकी है। 24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी और खड़गे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे जानकारी के मुताबिक यहां किसानों से जुड़ा एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होगा। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत मध्य प्रदेश से की जाएगी। उपनेता प्रतिपक्ष कटारे के इस्तीफे की सूचना MP के अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की सूचना है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे।हेमंत कटारे की आज मैरिज एनिवर्सरी है इसी बीच उन्होंने इस्तीफा दिया। वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे थे इसके बाद अटेर निकल गए। उज्जैन-दक्षिण में 33 हजार से अधिक नाम कटने पर शिकायत उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने का विवाद अब और गहरा गया है। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत पोरवाल द्वारा उठाई गई आपत्तियों के बाद अब इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने हस्तक्षेप किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण की सघन जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के दौरान 33256 मतदाताओं के नाम विलोपित (काटे) गए हैं। ब्राह्मण-क्षत्रियों ने किया जाटव समाज का सामूहिक बहिष्कार भिंड जिले के कोंहार गांव में शुक्रवार सुबह सर्व समाज की बैठक में जाटव समाज के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। गांव के हनुमान मंदिर पर जुटे ब्राह्मण-क्षत्रिय समाज सहित अन्य वर्गों के लोगों ने शपथ लेकर सामाजिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की। ग्रामीणों ने इसे हाल ही में दर्ज हुई एससी-एसटी एक्ट की एफआईआर और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में उठाया गया कदम बताया। जबलपुर के पास आरती-अजान विवाद में बवाल 49 गिरफ्तार जबलपुर के पास आरती और अजान को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मंदिर से कुछ लोगों को घसीटकर पीटने के आरोप लगे। दोनों पक्षों में पथराव हुआ जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है और हालात कर्फ्यू जैसे बने रहे। प्रशासन ने शांति की अपील की है। अवैध कनेक्शन हटाने गई बिजली टीम पर पथराव दमोह में अवैध बिजली कनेक्शन हटाने पहुंची टीम पर हमला कर दिया गया। चेकिंग के दौरान कर्मचारियों से मारपीट हुई और पथराव भी किया गया। जान बचाकर टीम थाने पहुंची। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। विभाग ने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है। भोपाल में 26.5 टन संदिग्ध गौमांस मामला गरमाया भोपाल में 26.5 टन संदिग्ध गौमांस प्रकरण में नया मोड़ आया है। एक व्यक्ति ने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से CBI जांच की मांग की है। इससे पहले वह मुंडन और पिंडदान भी कर चुका है। मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। प्रशासन जांच में जुटा है और सैंपल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एमपी में SIR पूरा कल फाइनल मतदाता सूची जारी मध्य प्रदेश में SIR का काम 21 फरवरी को पूरा होगा। इसके बाद प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। हर जिले में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक भी होगी। फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या स्पष्ट हो जाएगी।