Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Feb-2026

शिवरात्रि पर शिव-मय हुआ शहर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब एनसीसी कैडेटसो ने दी सी सर्टिफिकेट परीक्षा खेत में काम करते समय युवक घायल महाशिवरात्रि पर पांढुर्णा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब छात्रावास में जरूरतमंद बच्चियों को वितरित की सामग्री भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह के पर्व शिवरात्रि के दिन शहर सहित पूरा जिला रविवार को शिवमय दिखा। अर्धरात्रि से मंदिरों में अभिषेक पूजन के साथ मंत्रोच्चार और हर हर महादेव के स्वर गूंजते दिखे। जैसे-जैसे सुबह होती गई मंदिरों में शिवलिंगों पर जलार्पण और दर्शन के लिए कतार लगनी शुरू हुई जो शाम तक रही। देर रात तक लोग मंदिरों में दर्शन और आरती में पहुंचे। ऐतिहासिक पातालेश्वर शिव मंदिर में सबसे ज्यादा लोग दर्शन के लिए पहुंचे। रविवार सुबह नगर निगम के दो कर्मचारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। वाहन मेंटेनेंस प्रभारी विकास मराठा और जेसीबी चालक सूरज मोखलगाय के बीच कचरा वाहन के मेंटेनेंस को लेकर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। पीड़ित सूरज मोखलगाय ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के निर्मल पब्लिक स्कूल में एनसीसी की ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। प्रायोगिक परीक्षा 14 फरवरी 2026 को तथा लिखित परीक्षा 15 फरवरी 2026 को संपन्न हुई। परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी एवं लाइव स्क्रीनिंग के माध्यम से पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई।इस परीक्षा में 24 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी के अंतर्गत छिंदवाड़ा पांढुर्णा एवं सिवनी जिलों के कुल 165 सीनियर डिवीजन कैडेट शामिल हुए। महोगाँव में खेत पर काम करते समय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सत्यम वर्मन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच वह खेत में पानी के पाइप का नोजल बदल रहा था तभी अचानक हादसा हो गया। घटना के बाद साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय पांढुर्णा में खारी वार्ड से भव्य शिव बारात निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा जूना पांढुर्णा के प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। भगवान शिव-पार्वती विवाह के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई।सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और जगह-जगह उपवास सामग्री के लंगर लगाए गए।पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। छिंदवाड़ा के सीडब्ल्यूएसएन दिव्यांग कन्या छात्रावास में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिव्यांग छात्राओं को पानी की बोतल लंच बॉक्स और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। एबीबीपी का सेवा अभियान मंदिर परिसर में बांटे पेपर बैग महाशिवरात्रि के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई ने पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष सेवा कार्य आयोजित किया।परिषद् के सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) एवं विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क पेपर बैग वितरित कर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया।कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक उपयोग से बचने का संदेश दिया। ट्रक से टकराई बाइक युवक घायल शहर के ‘चाचा ढाबा’ के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें युवक पवन सोमकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पवन ढाबे में उस्ताद (कुक) के रूप में कार्य करता था और हाल ही में नई जगह पर काम शुरू किया था।परिजनों के अनुसार पवन छिंदवाड़ा से घर लौट रहे थे तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकरा गई मेले में शांति बनाए रखने पुलिस ने की विशेष चेकिंग महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पातालेश्वर धाम मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुछ युवकों के हाथों में पहने गए मोटे कड़े उतरवाकर जब्त किए गए।पुलिस का कहना है कि मेले में किसी भी प्रकार के विवाद या अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। समिति ने सेवा कार्यों का लिया नया संकल्प महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा पातालेश्वर मंदिर के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भक्तों को खीर चाय खिचड़ी और विभिन्न फलाहारी व्यंजन प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए।समिति ने बड़ी माता मंदिर को 11100 रुपये की राशि देने का निर्णय भी लिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी वर्ष समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 25 प्रकार के व्यंजनों का विशेष भंडारा आयोजित करने की घोषणा की गई। पंचमुखी शिव मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंचमुखी शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण का विधि-विधान से समापन किया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना हवन और शिवलिंग का अभिषेक किया गया।श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए और भक्तों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।