Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Feb-2026

CM के कार्यक्रम में उमड़ी जबरदस्त भीड़ सिर पर कुर्सी रखकर पहुंचीं महिलाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि जारी कर दी है। उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में फरवरी माह की किश्त ट्रांसफर की। इसके साथ ही सीएम ने मंच से जिले को 609 करोड़ रुपए के विकास कार्यों (लोकार्पण और भूमिपूजन) की सौगात दी।कार्यक्रम स्थल पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। करीब 25 हजार महिलाएं सीएम को सुनने पहुंचीं। बैठने की जगह को लेकर मची होड़ के बीच कई महिलाएं अपने सिर पर कुर्सी रखकर पांडाल में जाती दिखाई दीं। इनमें 5 हजार महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़ी थीं। पोषण आहार का काम महिलाओं से छीनने का विरोध विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने महिला स्व-सहायता समूहों को लखपति बनाने के सपना दिखाकर पोषण आहार बनाने का काम उनसे वापस लेने और करोड़पति लोगों को सौंपने पर सवाल उठाए हैं। सिंघार ने कहा है कि करोड़ों का काम स्व-सहायता समूहों से छीने जाने से उनकी जीविका पर असर होगा।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला स्व-सहायता समूहों को सपने दिखाते रहे कि लखपति बनाएंगे। बेचारी महिलाएं लखपति तो बनीं नहीं उनके महिला समूहों से अब पोषण आहार का काम छीना जा रहा है। वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या शिवपुरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना (57) रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात करैरा कस्बे की है। जानकारी के मुताबिक मृतक एडवोकेट का नाम संजय सक्सेना है जो घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार के निवासी थे। वारदात करेरा इलाके के किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर पैदल आए थे या किसी गाड़ी से। कमर पकड़ने वाले अफसर ने 50% कमीशन मांगा नर्मदापुरम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक संजय जैन लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। संजय जैन पर अब बिल पास करने के बदले 50 फीसदी कमीशन के आरोप लगे हैं। विभागीय आयुक्त निधि निवेदिता ने जैन को नोटिस जारी किया है। 15 दिनों में जवाब भी देने को कहा गया है। इसके पहले विभाग की एक महिला की कमर पकड़ने आरोप में उन पर छेड़छाड़ और SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज हो चुकी है। हालांकि संजय जैन का कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है। दैनिक भास्कर ने जैन से जुड़े चार बड़े मामलों की पड़ताल की है। विदिशा में करंट लगने से किसान की मौत विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से एक 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत गोलाखेड़ा के मजरा धरनावदा निवासी प्रहलाद सिंह यादव (40) शुक्रवार सुबह अपने खेत पर पानी लगाने गए थे। वे आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक घर लौट आते थे लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे जिससे परिजनों को चिंता हुई। जयपुर में सड़क हादसा MP के 5 लोगों की मौत जयपुर के चाकसू में हुए सड़क हादसे में महिला टीचर सहित 5 कार सवार लोगों की मौत हो गई। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी।उसके परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। मरने वाले सभी लोग जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। सभी महाकाल (उज्जैन) के दर्शन के बाद खाटूश्यामजी (सीकर) के दर्शन करने के लिए निकले थे।चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया- चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना हुई। क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड में कराया गया। निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट बड़वानी में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पहले मुकाबला रायसेन और एआरए अहमदाबाद के बीच हुआ। अहमदाबाद 7-1 के स्कोर के साथ सेमीफाइनल जीत गई।दूसरा सेमीफाइनल मेजबान यंग ब्रदर्स और मुंबई कस्टम महाराष्ट्र के बीच हुआ। इसमें यंग ब्रदर्स ने जीत दर्ज की। अहमदाबाद और यंग ब्रदर्स फाइनल में पहुंच गई है। रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश में 16 फरवरी के बाद बादल छा सकते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से ऐसा होगा। इससे पहले भोपाल इंदौर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ गई है जबकि पचमढ़ी खजुराहो और कटनी की रातें ठंडी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फरवरी में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। हालांकि तेज सर्दी नहीं पड़ेगी और न ही घना कोहरा रहेगा।