Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Feb-2026

जरा संभल के खूंखार हो गए आवारा श्वान फिर एक मासूम पर किया हमला सिम्स की SNCU को मिली पोर्टेबल एक्स-रे मशीन अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति लेबर कॉलोनी में मजदूर ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी वेयरहाउस से 205 बोरी गेहूँ चोरी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद शहर के आवारा श्वान अब खूंखार हो गए है। आए दिन यह किसी न किसी को अपना शिकार बना रहा है। यह कुत्ते सबसे ज्यादा मासूम बच्चों पर हमला कर रहे है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे है। नसबंदी कार्य भी धीमी गति से किया जा रहा है। पिछले दिनों ही आवारा कुत्तो ने एक मासूम की नाक नोच डाली थी। शनिवार को भी जुन्नारदेव के दातला ग्राम में किराना दुकान से सामान लेकर लोट रही रिषिका पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया। जिसमें वह बूरी तरह से घायल हो गई। मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां रिषिका का इलाज जारी है। Chhindwara Institute of Medical Sciences (सिम्स) की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। डीन डॉ. अभय कुमार ने निरीक्षण के बाद इकाई को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई है।इस सुविधा से अब गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को जांच के लिए बाहर नहीं ले जाना पड़ेगा बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए डीन ने एक अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति का भी निर्णय लिया है। चांद थाना क्षेत्र के सलैया स्थित एचएफडीएल फैक्ट्री की लेबर कॉलोनी में एक मजदूर द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रोशन तांती के रूप में हुई है 12 फरवरी को खाना खाने के लिए कमरे में गया रोशन काफी देर तक बाहर नहीं निकला जिसके बाद साथियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह गमछे के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा छिंदवाड़ा के कृष्णा वेयरहाउस से 205 बोरी (123 क्विंटल) गेहूँ चोरी करने वाले सात आरोपियों को थाना कुण्डीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी गए गेहूँ की कीमत लगभग 3.33 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचा। आरोपियों से चोरी किया गया गेहूँ और घटना में प्रयुक्त तीन पिकअप वाहन भी बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में हेमन्त उर्फ अंकुर विश्वकर्मा राकेश धुर्वे गोपाल उइके राकेश डेहरिया सत्यम तेकाम संतलाल भलावी और दीपक परतेती शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में समिति द्वारा दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गयासमिति के पिंचू बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को भंडारे के दूसरे दिन 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। वहीं समिति सदस्यों के अनुसार दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में करीब 15 हजार से अधिक शिवभक्तों को बैठाकर भोजन कराया गया।आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गईं। लाडली बहनों के खातों में पहुँची 45.50 करोड़ की 33वीं किस्त मुख्यमंत्री Dr. मोहन यादव ने खण्डवा जिले के पंधाना से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की।प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।छिंदवाड़ा जिले की 312659 लाडली बहनों को 45.50 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई।जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर लाइव प्रसारण देखा गया। 250 किलो महुआ लहान व हाथ भट्टी शराब के साथ 5 प्रकरण दर्ज कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने हर्रई बस्ती और अमरवाड़ा के ग्राम लखनवाड़ा में दबिश दी। सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए।टीम ने 250 किलो महुआ लहान 20 लीटर हाथ भट्टी शराब और 10 पाव देशी मदिरा जब्त की। महुआ लहान का सैंपल लेकर शेष सामग्री मौके पर नष्ट कर दी गई। ढोल-नगाड़ों के बीच निकली शिव बारात पातालेश्वर धाम प्रबंध कार्याणी समिति द्वारा महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान भोलेनाथ की दिव्य और आकर्षक बारात निकाली गई। बारात शहर के प्रमुख मार्गों से भक्ति भाव के साथ गुजरी जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया महाशिवरात्रि पर महाकाल की भक्ति में डूबेगा शहर महाकाल मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे समिति के एक सदस्यो ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। बाबा महाकाल का प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है और हल्दी मेहंदी व संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शिवाजी जागरण ने निकाली दींडी यात्रा शिवरात्रि के पूर्व संध्या पर वार्ड क्रमांक 32 में शिवाजी जागरण मंच द्वारा भव्य दींडी यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विशेष रूप से मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।