राजधानी देहरादून में अब गोबर नालियों में नहीं बहाया जाएगा। नगर निगम डेयरियों से स्वयं गोबर उठवाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फिलहाल 29 डेयरियों को चुना गया है। यदि डेयरी संचालक गोबर नहीं देते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चालानी कार्रवाई भी की जाएगी नगर निगम क्षेत्र में 300 से ज्यादा दुग्ध डेयरियां हैं। इन डेयरियों में ज्यादातर के संचालक गोबरं का निस्तारण नाले-नालियों में करते हैं। इससे नालियां चोक हो जाती हैं और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने इस समस्या के निस्तारण के लिए डेयरियों से गोबर उठाने का निर्णय लिया गया है। अल्मोड़ा के दन्यां क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के विरोध में विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। महामंडलेश्वर लाला बाबा के नेतृत्व में ग्रामीणों सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सख्त कार्रवाई की माँग की है। पीठाधीश्वर सच्चिदानंद ने आरोपियो को खुलेआम इनकाउंटर की माँग की है साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो व्यापक आंदोलन होगा। आरोपित सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।दन्यां क्षेत्र में दो दिन पूर्व नाबालिग के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने की घटना के विरोध में दन्यां क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली गई। सूबे की शीतकालीन पर्यटन स्थली औली में चल रहे विंटर कार्निवाल और शीतकालीन खेलों की मेजबानी का जिम्मा संभाल रहे गढ़वाल मंडल विकास निगम GMVN द्वारा ज्योर्तिमठ और आयोजन स्थली औली से लेकर नन्दा देवी इंटर नेशनल स्कीइंग स्लोप तक की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया है कम बर्फबारी ओर विषम परिस्थितियों के बावजूद देश की कोने कोने से औली पहुंचे एथलीटों को हर संभव सुविधाये उपलब्ध कराई गई है स्कीइंग एथलीटों से लेकर ऑफिशियलकोचसपोर्टिंग स्टाफ विंटर कार्निवाल और शीतकालीन खेलो की टेक्निकल कमेटी गेट जजों मीडिया ऑफिशियल सहित उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए देवभूमि की मूल पहचान से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के घटनाक्रम से यह बात जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि विपक्ष किस दिशा में काम कर रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार पहले भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने जैसे मुद्दों पर बातें सामने आई थीं और यदि विपक्ष सत्ता में आता तो उसी दिशा में कदम बढ़ाए जाते। उन्होंने कहा कि अब जनता सब कुछ समझ चुकी है और सरकार किसी भी ऐसी गतिविधि को लेकर सख्ती बरतेगी जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संतुलन के खिलाफ हो। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जनभावनाओं और कानून के अनुरूप कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगी। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। भीड़ प्रबंधन ट्रैफिक और कानून व्यवस्था के साथ-साथ यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता है। वही पहले सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए भी इस बार जोर दिया गया है। बीते वर्ष चार धाम यात्रा हेली सेवा में पांच प्रमुख बड़े हादसे हुए थे जिसमें 13 लोगों ने अपनी जान गवाई थी जिसको देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी इंतेजाम ओर बेहतर किए गए है। हेली सेवाओं के लिए तीन साल पहले 2023 में किए गए टेंडर की अवधि 2025 में समाप्त हो चुकी है। देहरादून मे जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर देहरादून स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 का यह हमला देश के लिए बेहद पीड़ादायक था लेकिन शहीद जवानों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देहरादून में वैलेंटाइन डे और महाशिवरात्रि के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के धार्मिक स्थलों पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। खासतौर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है प्रमेन्द्र सिंह डोभाल जो हाल ही में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुए हैं