Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Feb-2026

bala headline + vo महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों में तैयारियां पूर्ण विधायक की चेतावनी ऑटो स्टैंड हटाया तो होगा धरना राष्टीय राज्य मार्ग 543 सडक पर जानलेवा गड्ढा प्रशाशन की लापरवाही भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक महाशिवरात्रि पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ १५ फरवरी रविवार को मनाया जाएगा। शिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों में रंग रोगन कर रंग बिरंगी लाईटिंग लगाकर मंदिरों को आर्कषक सजावट की गई है। इस अवसर पर प्रमुख मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व भजन कीर्तन एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। शहर मुख्यालय के प्रमुख शंकरघाट स्थित शिवमंदिर जागपुर घाट के शिव मंदिर व बूढ़ी स्थित शिवमंदिर नर्मदा नगर शिवालय में महा शिवरात्रि पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिये व्यापक व्यवस्था की गई है। शिवरात्रि को हर वर्ष शंकरघाट में शिव सांई सेवक समिति द्वारा सुबह से देर शाम तक महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने व पूजा अर्चना करने भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती है। प्रमुख शिवालयों में शांति व सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक व्यवस्था की गई है। पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है। बस स्टैंड से ऑटो स्टैंड हटाने के मुद्दे पर विवाद गहरा गया है। अनुभा मुंजारे ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि ऑटो चालकों को हटाया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगी और आगामी विधानसभा सत्र में मामला उठाएंगी। ऑटो चालकों की शिकायत पर शनिवार को विधायक बस स्टैंड पहुंचीं। यहां उन्होंने बसों के अव्यवस्थित खड़े होने और फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से गरीब ऑटो चालकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और उन्हें यथास्थान रहने देने की मांग की। विधायक ने कहा कि कानून केवल गरीबों पर लागू नहीं होना चाहिए। महीनों और घंटों तक बसें खड़ी रहती हैं लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता। पहले बसों की व्यवस्था सुधारी जाए। नगरपालिका को भी घेरते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत की बात करते हैं वहीं शहर के सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हैं। बस स्टैंड में गंदगी का आलम है सीएमओ बीडी कतरोलिया ने सफाई दी कि बस स्टैंड में शौचालय होने के बावजूद लोग बसों की आड़ में गंदगी फैला रहे हैं। अब रात में सफाई कराई जाएगी। बसों के लंबे समय तक खड़े रहने को उन्होंने ट्रैफिक पुलिस का विषय बताया। राष्टीय राज्य मार्ग क्रमांक 543 पर स्थित समनापुर से लेकर चरेगांव मे बीच की सडक की हालत खराब जगह जगह गढ्ढे स्कूल के बच्चे एव वाहन चालको के लिए गम्बीर खतरा बन चुका है समनापुर हाईस्कूल मे बच्चे आस पास के ग्रामो से हाईवे रोड से पढ़ने आते है जहा कभी भी बडी दुर्घटना के शिकार हो सकते है किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप चाप आख मूंद बैठे है और किसी बड़े हादसे का इंतजार करते नजर आ रहे है इस लापरवाही के लेकर स्थानीय नागरिक एवं स्कूल के बच्चे मे भारी रोष व्याक्त है लोगों का कहना है की समनापुर रेल्वे फाटक से लेकर साई मंदिर के बीच बडे बडे गढ्ढे हो चुके अगर मरम्मत नही हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है अब देखना है कि प्रशाशन किसी बडी दुघटना के बाद जागता है स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में खेले जा रहे स्व पत्रकार सुदेश पौराणिक स्व सुनील बिसेन ओम भारद्वाज मुकेश बढ़ई सुरेन्द्र शुक्ला अनीश खान स्मृति हीरो सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डॉ बी आर अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी एवं डॉक्टर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें बतौर अतिथि श्रीमती मौसम हरिनखेरे सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग वरिष्ठ खिलाड़ी शशि वर्मामनोज बचुरकुंडे उपस्थित रहे डॉ बी आर अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 170 रन बनाए।जिसमें शादाब खान ने 36 रन एवं अमन विश्वकर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। डॉक्टर इलेवन की ओर से आशुतोष बांगरे ने 4 विकेटसमीर खान 2 विकेट स्वपनिल खोंगल ने 1 विकेट प्राप्त किए।जवाबी पारी खेलने मैदान में उतरी डॉक्टर इलेवन ने 20 ओवर में 167 रन ही बना सकी।रोहित मुदगल ने 20 रन निमिष गौतम ने 40 रन का योगदान दिया। मिरेगांव के हनुमान चौक स्थित श्री ग्रामेश्वर महादेव मंदिर निर्माण हेतु शनिवार को विधि-विधान से भूमिपूजन एवं आधारशिला स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिरेगांव में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित राधेश्याम शुक्ला के सानिध्य में पूजन-अर्चन कर मंदिर की नींव रखी गई। समिति पदाधिकारियों के अनुसार मंदिर निर्माण का विशेष प्रसंग शारदेय नवरात्रि से जुड़ा है जब एक बालक पर ‘बाल हनुमान’ की सवारी आने की बात कही गई थी। इसी संकेत के आधार पर हनुमान मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग पर महिलाओं के प्रवेश व पूजन को वर्जित रखने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दक्षिण बैहर क्षेत्र के पचामा-दादर जंगल में प्रस्तावित 60 हेक्टेयर बॉक्साइट खनन परियोजना के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। एसटी एससी और ओबीसी क्रांति मोर्चा ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि सरकार नियमों की अनदेखी कर खनन की अनुमति दे रही है मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि खनन से सैकड़ों एकड़ में लगे पेड़ कटेंगे और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। इधर 18 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों में आक्रोश है। 12 फरवरी को उकवा में चकाजाम कर पहले ही विरोध दर्ज करा चुके हैं। जिले के बिरसा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव में 13 फरवरी को डॉ. परेश उपलप ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं सीएमएचओ ने साफ-सफाई ओपीडी दवा वितरण और योजनाओं की समीक्षा की। स्टॉफ को चेतावनी दी गई कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिलना चाहिए डॉ. उपलप ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण होगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।