Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Feb-2026

कलेक्टर के निर्देश हवा में प्रसूताओं के गायब होने के मामले की जांच में हो रही लीपापोती नया जीवन नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की संदिग्ध मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप ग्राम पंचायत लामता में “संकल्प से समाधान” शिविर का भव्य आयोजन हुआ सम्पन्न जिला चिकित्सालय से प्रसूताओं के गायब होने के मामले की जांच अब सुस्त पड़ती नजर आ रही है। कलेक्टर मृणाल मीना ने 30 जनवरी को अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान इस गंभीर लापरवाही को पकड़ा था। निरीक्षण में सामने आया कि जनवरी माह में भर्ती 753 गर्भवती महिलाओं में से 90 प्रसूताएं बिना सूचना अस्पताल से चली गईं जिनका समुचित रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं था। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सात दिनों में जांच पूरी कर जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद सीएमएचओ ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी जांच अधूरी है। सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप के अनुसार अब तक केवल चार-पांच महिलाओं से ही संपर्क हो सका है जिन्होंने निजी नर्सिंग होम में प्रसव की जानकारी दी है। जांच जारी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भटेरा चौकी स्थित नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान किरण बसेने निवासी टेमनी थाना खैरलांजी के रूप में हुई है जो नशे का आदी बताया जा रहा था। परिजनों ने उसे 6 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से केंद्र में भर्ती कराया था और उस समय उसकी हालत सामान्य बताई गई। आरोप है कि रात करीब 2 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और अलसुबह 4 बजे मौत हो गई जबकि सूचना परिजनों को सुबह 7 बजे दी गई। परिजनों ने केंद्र संचालक व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। जिले में शनिवार को त्याग मूर्ति माता रमा ताई आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माता रमा ताई द्वारा समाज में महिलाओं के उत्थान और देश के लिए किए गए कार्यों का बखान किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला नगर मुख्यालय के आम्बेडकर चौक में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयघोष किया। माता रमा ताई के छाया चित्र के समीप मोमबत्ती प्रज्वलित की गई। केक काटकर जन्म दिवस मनाया। चौक से गुजरने वाले रहागिरों को फलों का वितरण कर जयंती विशेष की शुभकामनाएं दी। अनुयायियों ने माता रमा ताई के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उकवा मैदान की पावन धरा पर स्व. राजू चौकसे स्मृति में लगातार आठवें वर्ष दो दिवसीय सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन विलेजर्स क्रिकेट क्लब पोड़ी द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ उकवा के पत्रकारों की उपस्थिति में कराया जा रहा है। “अब लौट चले गांव की ओर मेरा गांव मेरा तीर्थ” की भावना पर आधारित इस टूर्नामेंट का उद्देश्य 1990 के दशक में उकवा में अध्ययनरत रहे उन क्रिकेट खिलाड़ियों को एक मंच पर लाना है जो आज देश-विदेश में सेवाएं दे रहे हैं। खिलाड़ी सपरिवार शामिल होकर पुराने पलों को ताजा कर रहे हैं। 7-8 फरवरी को सूर्या मैदान उकवा में चल रहे टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को खेले गए 12-12 ओवर मैचों में उकवा इलेवन एसीसी सोनपुरी प्रिंस क्रिकेट क्लब उकवा और ग्रीन स्टार विजेता रही जिनके बीच फाइनल मुकाबला होगा। शासन की जनकल्याणकारी मंशा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत लामता में “संकल्प से समाधान” शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया तथा शासन की कुल 106 हितग्राही मूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी‑कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही निराकरण कर योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया । शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। जनपद उपाध्यक्ष डॉ. शंकर लाल बिसेन ने मौरिया स्कूल का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दो शिक्षक और एक चपरासी अनुपस्थित पाए गए। जानकारी लेने पर कर्मचारियों ने बताया कि शिक्षक रमेश टेम्भरे बिना सूचना के अनुपस्थित थे जबकि शिक्षक चंदुलाल हिरेन्द्रवार ने केवल व्हाट्सएप्प पर बिना स्वीकृति आवेदन भेजा था। चपरासी जसवंत ठाकुर स्कूल आकर उपस्थिति दर्ज कर पुनः लामता स्कूल जाने की बात कहकर चले गए।निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच ने कक्षा 6वीं और 7वीं के विद्यार्थियों से चर्चा की। छात्रों ने शिक्षक रमेश टेम्भरे की कार्यप्रणाली पर शिकायत करते हुए बताया कि वे नियमित कक्षा नहीं लेते और एक साथ कई पाठ पढ़ा देते हैं जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए डॉ. बिसेन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।