Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Feb-2026

मप्र बेरोजगारी में देश में नम्बर एक जनता से झूठ बोल रही सरकार – कमलनाथ डिजिटल युग में भी नेटवर्क से दूर दामकुश व आसपास के गांव डीम्ड बिल्डिंग परमिशन में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागरवैध कॉलोनी के नाम पर ग्रीन लैंड को किया वैध भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भाजपा ने किसानों के हितों की बलि दी – नकुलनाथ ड्रोन कैमरे से होगी महादेव मेले में भक्तों की सुरक्षा मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश में नम्बर एक पर है जबकि सरकार जनता से कोरा झूठ बोल रही है। दो दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार बेरोजगारी को लेकर भ्रामक आंकड़े पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि युवा आज भी रोजगार के लिए भटक रहा है और शासकीय भर्तियां या तो हो नहीं रहीं या घोटालों की भेंट चढ़ रही हैं। घनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम दामकुश सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में Jio BSNL सहित किसी भी कंपनी का टावर नहीं है जिससे संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।दामकुश झिरपानी बोरा भारी और आमझिरी जैसे कई गांव नेटवर्क कवरेज से वंचित हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मोबाइल टावर स्थापित कर समस्या के समाधान की मांग की है। नगर निगम द्वारा ABPAS 3.0 पोर्टल से जारी डीम्ड बिल्डिंग परमिशन की जांच में 17 प्रकरणों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में वैध कॉलोनियों के खसरों का दुरुपयोग कर ग्रीन लैंड व पूर्व से निर्मित भवनों को वैध दर्शाने का मामला उजागर हुआ है। इस पूरे प्रकरण में पंजीकृत कंसलटेंट कुंदन साहू तुकेश विश्वकर्मा अतुल सक्सेना एवं शैलेन्द्र श्रीवास्तव की भूमिका सामने आई है। निगम आयुक्त के निर्देश पर इन चारों कंसलटेंट्स के पंजीयन निरस्त करने हेतु संचालनालय को पत्र भेजा गया है। दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ ने सरकार को जमकर घेरा उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों व्यापारियों और उद्योगों के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों को नुकसान और अमेरिकी किसानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। नकुलनाथ ने आरोप लगाया कि पहले जहां टैरिफ 2–3 प्रतिशत था वहीं अब इसे बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे देश का व्यापार अधिशेष घाटे में बदलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है महाशिवरात्रि एवं महादेव भूरा-भगत मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा ड्रोन ओर CCTV कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है।पुलिस ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन कर सहयोग करने की अपील की है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है बजट: सांसद बंटी साहू पांढुर्णा भाजपा जिला कार्यालय में सांसद विवेक बंटी साहू ने बजट 2026-27 को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया उन्होंने कहा कि बजट में किसानों और देश की आम जनता के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।मध्यम वर्ग को 12 लाख रुपये तक टैक्स छूट देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।सांसद ने बताया कि 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। महादेव मेले में बसों पर नजर नियम तोड़े तो कटेगा चालान महादेव मेले के दौरान यात्रियों से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतों को देखते हुए परिवहन विभाग ने बस संचालकों पर सख्ती शुरू कर दी है। इस संबंध में विभाग ने बस संचालकों की बैठक लेकर अधिक किराया नहीं लेने और यात्रियों से उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए। आरटीओ द्वारा किए गए वाहन जांच अभियान में ओवरलोडिंग व दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर 6 वाहनों पर 7 हजार 100 रुपये का चालान किया गया। पीजी कॉलेज में सप्लीमेंट्री को लेकर छात्रों का आक्रोश एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन पीजी कॉलेज में बार-बार सप्लीमेंट्री देकर विद्यार्थियों से फीस वसूलने के आरोपों को लेकर छात्र संगठनों में आक्रोश है। इसी मुद्दे पर शनिवार को एनएसयूआई ने कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए मूल्यांकन में पारदर्शिता और विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की। एनएसयूआई का आरोप है कि प्रमोशन शुल्क लेकर प्रवेश तो दिया जाता है लेकिन बाद में परीक्षा से वंचित किया जाता है जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। 127 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण जिले में दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली जब विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने 127 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में बच्चों को ट्राइसाइकिल श्रवण यंत्र ब्रेल किट टीएलएम किट कैलीपर्स और रो-लेटर जैसे आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। सांसद ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सिम्स में आधुनिक तकनीक से हिप रिप्लेसमेंट सफल सिम्स छिंदवाड़ा के ऑर्थोपेडिक विभाग में डायरेक्ट एंटीरियर एप्रोच तकनीक से हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। 50 वर्षीय मरीज जितेन्द्र निवासी कुण्डलीकला का इलाज सिम्स संबद्ध जिला अस्पताल में किया गया। सर्जरी 7 फरवरी को विभागाध्यक्ष शैलेन्द्र सैयाम के मार्गदर्शन में मुख्य सर्जन अमित रहांगडाले द्वारा की गई। इस तकनीक में मांसपेशियों को बिना काटे ऑपरेशन किया जाता है। सर्जरी के बाद मरीज जल्द ही चलने-फिरने में सक्षम हो गया। देहात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान भूरा भगत मेले को देखते हुए देहात थाना पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने स्वयं स्टाफ के साथ चिन्हित स्थानों पर चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की।शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की गई।साथ ही बाहर राज्यों व आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।