Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Apr-2026

महिला आरक्षण कानून लागू देर रात नोटिफिकेशन जारी महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा होगी। पहले दिन 13 घंटे चर्चा हुई। इस बीच सरकार ने गुरुवार की देर रात महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू कर दिया। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अमित शाह आज बहस का जवाब देंगे। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। इस बीच विपक्ष की संसद परिसर में बैठक हो रही है। इसमें खड़गे राहुल समेत कई नेता मौजूद हैं। लोकसभा स्पीकर ने बिलों पर चर्चा के लिए 15 घंटे का समय तय किया। गुरुवार को देर रात एक बजे तक बहस चली। शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिलों पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यह समझाया कि परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा की सीटें 543 से 850 कैसे होंगी। दरअसल चर्चा के दौरान विपक्ष आरोप लगा रहा था कि परिसीमन से उत्तरी राज्यों को फायदा होगा जबकि दशकों से जनसंख्या वृद्धि में अंतर की वजह से दक्षिणी राज्य पीछे रह जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि ये बिल महिला आरक्षण के लिए नहीं बल्कि यह चोर दरवाजे से परिसीमन के लिए हैं। हिमंता बोले- बांग्लादेशियों को लात मारकर वापस भगा देता हू्ं: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कूच बिहार की सभा में कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी का सरकार लाना है। क्यों लाना है आप लोग देखिए। मैंने असम में बांग्लादेशी मुसलमान आने बंद करा दिया है। असम में पूरा ताला लगा चुका हूं। एक बांग्लादेशी भी आता है तो मैं लात मारकर रात में ही वापस भेज देता हूं। लेकिन क्या करूं मैं असम से मैं भगा देता हूं तो ममताजी पश्चिम बंगाल में उनको दुल्हन की तरह बुला लेती हैं। इससे पश्चिम बंगाल और असम में धीरे-धीरे हिंदू कम हो जाएगा। ट्रम्प बोले- ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान अपने एनरिच्ड (संवर्धित) यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। अमेरिका का मानना है कि इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में हो सकता है। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से यह भी कहा कि दोनों देश शांति समझौते के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत बहुत सफल चल रही है और समझौते की संभावना काफी ज्यादा है। ट्रम्प ने कहा कि अगर यह डील हो जाती है तो तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समझौता इस्लामाबाद में होता है तो वे पाकिस्तान की यात्रा भी कर सकते हैं। हालांकि ईरानी मीडिया ने ट्रम्प के दावे को गलत बताया है और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हवाई किले बना रहे हैं। इंडोनेशिया के घने जंगल में हेलिकॉप्टर क्रैश 8 लोगों की मौत इंडोनेशिया के कालीमंतन प्रांत में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह एक प्लांटेशन इलाके से उड़ान भरने के सिर्फ 5 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। राहत एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने बताया कि जहां हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा वह इलाका घने जंगल और पहाड़ियों से भरा हुआ है जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है। रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर के मलबे का एक हिस्सा जो पूंछ बताया जा रहा है उस जगह से करीब 3 किलोमीटर पश्चिम में मिला है जहां आखिरी बार संपर्क हुआ था।