Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Feb-2026

जबलपुर प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में केंद्रीय बजट को नीरस बताते हुए कहा कि इसमें युवाओं और महाकौशल के लिए कुछ खास नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं का सम्मान सर्वोपरि है और धर्म को कभी भी राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए।शंकराचार्य से जुड़े विवाद को उन्होंने अशोभनीय बताया और गंगा को सबकी आस्था का प्रतीक कहासाथ ही शिवराज सिंह चौहान से जुड़े मानहानि प्रकरण को आपसी सौहार्द के साथ समाप्त करने की बात भी कही। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए जबलपुर के एनसीसी कैडेट्स ने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से मुलाकात की।सांसद ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर सीनियर ऑफिसर विशाल सिंह भी उपस्थित रहे जिन्हें प्रधानमंत्री ने ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट अवार्ड से सम्मानित किया है।सांसद ने इसे जबलपुर और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर जबलपुर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद सदस्य चंद्रशेखर पटेल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के प्रेरक जीवन पर आधारित लोकनृत्य की भव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।