Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
20-Jan-2026

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 300 अंक टूटकर 82950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 100 अंक गिरकर 25500 के पास है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर लाल निशान में हैं। कमजोर ग्लोबल संकेत FII की लगातार बिकवाली और ट्रेड वॉर की आशंकाओं ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स में भारत छठे स्थान पर एशिया के मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की भारत की कोशिशों को फिलहाल सीमित सफलता मिली है। एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स 2026 में भारत 11 देशों में छठे स्थान पर रहा है। 2024 में भारत चौथे नंबर पर था लेकिन पिछले साल से छठे स्थान पर स्थिर है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत को इंफ्रास्ट्रक्चर और टैक्स सुधारों पर और काम करने की जरूरत है। नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 सिस्टम होगा आसान केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू करने का फैसला किया है। यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इसमें ‘असेसमेंट ईयर’ और ‘प्रीवियस ईयर’ की जगह अब ‘टैक्स ईयर’ की व्यवस्था होगी। इससे टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने में होने वाला कन्फ्यूजन काफी हद तक खत्म होगा। चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड 3 लाख के पार चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। 19 जनवरी को MCX पर चांदी 3.02 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई। सिर्फ कुछ दिनों में इसमें 15 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी आई है। खास बात यह है कि चांदी को 2 लाख से 3 लाख तक पहुंचने में सिर्फ एक महीना लगा जबकि पहले यह सफर कहीं ज्यादा समय में तय हुआ था। दावोस में असम CM ने निवेशकों को दिया न्योता वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस सम्मेलन में पहली बार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि असम अब तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और उभरता हुआ राज्य बन चुका है। उन्होंने वैश्विक निवेशकों से भारत के साथ-साथ असम में भी निवेश करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने असम को नए निवेश का मजबूत केंद्र बताया।