Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-Jan-2026

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रेजेंटर 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर नजर आईं। उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की घोषणा की। 2025 की चर्चित लिमिटेड सीरीज *एडोलसेंस* के लिए 16 वर्षीय ओवन कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब मिला जबकि इसी सीरीज में शानदार अभिनय के लिए स्टीफन ग्राहम को बेस्ट एक्टर चुना गया। अब तक सबसे ज्यादा 4 अवॉर्ड लियोनार्डो डीकैप्रियो की फिल्म *वन बैटल आफ्टर अनादर* को मिले हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी सितारों का मजेदार किस्सा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे मनोज तिवारी पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ मेहमान बनकर पहुंचे। शो के दौरान निरहुआ ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया कि कैसे मनोज तिवारी ने एक फिल्म की कास्टिंग बदल दी और रवि किशन को विलेन का रोल मिल गया। निरहुआ ने यह भी बताया कि एक फिल्म में पहले पवन सिंह को विलेन के तौर पर साइन किया गया था लेकिन कहानी में ज्यादा पिटाई की बात सुनकर वह परेशान हो गए। बाद में पवन सिंह के सुझाव पर फिल्म में दो विलेन रखने का फैसला हुआ और इस तरह निरहुआ भी फिल्म का हिस्सा बन गए। अनुष्का शर्मा का मां बनने पर भावुक पोस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ अपनी बेटी वामिका का पांचवां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने मां बनने के अनुभव को बेहद खूबसूरती से बयां किया। अनुष्का ने लिखा कि वह उस समय में कभी वापस नहीं जाना चाहेंगी जब वह अपनी बेटी को नहीं जानती थीं। वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था और इस साल उसने अपना पांचवां जन्मदिन लंदन में मनाया। इंडियन आइडल विनर प्रशांत तमांग का निधन इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और लोकप्रिय सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का रविवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 43 वर्षीय प्रशांत का निधन दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके आवास पर हुआ। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें द्वारका के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशांत तमांग इंडियन आइडल जीतने के बाद घर-घर में मशहूर हुए थे और हाल ही में वे वेब सीरीज *पाताललोक 2* में भी नजर आए थे। वह सलमान खान की अपकमिंग फिल्म *बैटल ऑफ गलवान* में भी दिखाई देने वाले थे। शिव ठाकरे की शादी की तस्वीरों ने मचाया सोशल मीडिया पर हलचल ‘बिग बॉस 16’ फेम शिव ठाकरे ने सोमवार को अचानक अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को चौंका दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में शिव दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं जबकि दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया गया है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा कि शिव ठाकरे ने अचानक शादी कर ली है वहीं कई सेलेब्रिटीज भी पोस्ट पर रिएक्ट करते नजर आए।