Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Jan-2026

शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में शेयर बाजार में आज 7 जनवरी को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 200 अंक फिसलकर 84900 के स्तर पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी में भी लगभग 50 अंकों की कमजोरी रही और यह 26150 के आसपास ट्रेड कर रहा है। बाजार में ऑटो बैंकिंग और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। चांदी ऑल टाइम हाई पर कीमतों में उछाल चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एक किलो चांदी की कीमत में 7725 रुपए की तेजी आई और यह बढ़कर 244788 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। बाजार में कीमती धातुओं की बढ़ती मांग के चलते चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंची है। आयकर छूट के बावजूद टैक्स देने वालों की संख्या बढ़ी आयकर में छूट का दायरा बढ़ने के बावजूद देश में टैक्स चुकाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार बीते चार साल में जीरो टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या 20% बढ़ी है जबकि टैक्स देने वालों की संख्या 50.4% तक बढ़ गई है। 2020-21 में जहां 1.88 करोड़ लोगों ने टैक्स दिया था वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 2.82 करोड़ हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि AI फेसलेस असेसमेंट और सरल आयकर कानूनों से टैक्स सिस्टम पर भरोसा बढ़ा है। फूड डिलीवरी एप पर महंगाई का आरोप देशभर में जोमैटो स्विगी और ब्लिंकिट जैसे फूड डिलीवरी एप को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ रही है। लोकलसर्किल्स के सर्वे के मुताबिक 55% उपभोक्ताओं का कहना है कि एप से खाना ऑर्डर करने पर उन्हें रेस्टोरेंट में खाने की तुलना में ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। इसकी वजह एप द्वारा रेस्टोरेंट से लिया जाने वाला 20 से 30% तक का भारी कमीशन बताया गया है जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। रूस से तेल आयात घटने के संकेत रिलायंस इंडस्ट्रीज के रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदने के फैसले के बाद जनवरी में रूसी तेल का आयात कई वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच सकता है। रिलायंस ने कहा है कि जनवरी में रूस से तेल की कोई खेप मिलने की उम्मीद नहीं है। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बाद आया है जिसमें उन्होंने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर अतिरिक्त आयात शुल्क बढ़ाने की बात कही थी।