Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Dec-2025

MP के 81 विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्र नहीं मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वीकार किया कि प्रदेश की 81 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक कोई औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं हो पाया है। 2 साल की विभागीय उपलब्धियों पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार इस कमी को दूर करने के लिए नई औद्योगिक और स्टार्टअप नीतियों के जरिए संतुलित विकास की दिशा में काम कर रही है। सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में कम जगह में ज्यादा उद्योगों को जगह देने के लिए मल्टी स्टोरी इंडस्ट्री कॉम्पलेक्स बनाने जा रही है। इसकी शुरुआत भोपाल के गोविंदपुरा से हो रही है। इसके बाद इसे प्रदेश के दूसरे बडे़ औद्योगिक क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर हमारी सदियों की आस्था संघर्ष और संकल्प का प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजधानी भोपाल में प्रदेश का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव शामिल करने के उद्देश्य से राजधानी के प्रमुख मार्गों पर द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। यह द्वार भगवान श्रीराम भगवान श्रीकृष्ण सम्राट विक्रमादित्य और राजाभोज को समर्पित होंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर हमारी सदियों की आस्था संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री अयोध्या धाम में पुनर्निमित भव्य श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के विराजमान की द्वितीय वर्षगांठ पर राजधानी भोपाल स्थित मालवीय नगर स्थित युवा सदन के पास निर्मित श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां पहुंचकर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति को नमन किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर संत समुदाय तथा स्थानीय जन उपस्थित थे। अब केन-मंदाकिनी नदियां आपस में जुडेंगी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभागीय उपलब्धियां गिनाई। मंत्री सिलावट ने कहा- मध्यप्रदेश को जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सिंचाई विस्तार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में लाने के लिए जल संसाधन विभाग ने बीते वर्षों में ठोस काम किया है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। सरकार का लक्ष्य अगले एक साल में इसे 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का है। दीर्घकालीन योजना के तहत 2029 तक सिंचाई रकबा बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का रोडमैप तय किया गया है जिससे कृषि उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की उम्मीद है। प्रत्येक जनजातीय विकासखण्ड में खुलेगा सांदीपनि विद्यालय जनजातीय कार्य मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को 2 साल की विभागीय उपलब्धियों पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की आने वाले तीन सालों में जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक जनजातीय विकासखण्ड में सांदीपनि विद्यालय की स्थापना की जायेगी। आगामी 3 वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। अधोसंरचना स्मार्ट क्लास लैब एवं लाइब्रेरी सुविधाओं का उन्नयन किया जायेगा। प्रत्येक जनजातीय विकासखण्ड में एकलव्य विद्यालय माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर और बालक आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना की जायेगी। जनजातीय श्रद्धा और पूजा स्थलों का उन्नयन किया जायेगा। जनजातीय समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए 86 जनजातीय विकासखण्डों में कला भवन की स्थापना की जायेगी। यह जानकारी शाह के बाद शिवराज बोले- मोहन यादव ज्यादा ऊर्जावान पंजाब में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) को बदलकर विकसित भारत-रोजगार और आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 (VB-G RAM G) लाए जाने के खिलाफ राजनीतिक विवाद गहरा गया है।भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार और विपक्षी दलों पर हमला बोला। शिवराज ने कहा कि करीब 20 साल पहले मनरेगा योजना अस्तित्व में आई थी उससे पहले भी कई योजनाएं आईं लेकिन एक के बाद एक उनका स्वरूप और उद्देश्य बदलता चला गया।वहीं गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ग्वालियर में मुख्यमंत्री की तारीफ किए जाने के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. मोहन यादव उनसे भी अधिक ऊर्जा और तेज गति से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है और इसके लिए उनकी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री के साथ हैं। दूषित पानी से इंदौर में मौतें: 3 की जान गई 35 से ज्यादा बीमार इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हालात गंभीर हो गए हैं। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं जबकि 35 से अधिक लोग बीमार हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर मौतों की पुष्टि की। वर्मा हॉस्पिटल में 20 मरीज भर्ती हैं एक हफ्ते में 150 शिकायतें मिली हैं। पति ने पत्नी को किचन में बंद कर जिंदा जलाया मौत बुरहानपुर के बहादरपुर गांव में पति ने पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी। 33 वर्षीय ज्योति गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दो दिन से विवाद चल रहा था। आरोपी पति वारदात के बाद फरार हो गया। दंपती की दो मासूम बेटियां हैं। पुलिस जांच में जुटी है न्यू ईयर के लिए सभी टूरिस्ट प्लेस पर होटल्स बुक नए साल में एमपी के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर होटल्स बुक हो गए हैं। महाकाल में 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। खजराना गणेश मंदिर में 31 दिसंबर रात 11 बजे से भक्तों की एंट्री बंद कर दी जाएगी एमपी में कड़ाके की ठंड: नौगांव सबसे ठंडा मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छतरपुर का नौगांव 3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा उमरिया में 3.1 डिग्री दर्ज हुआ। डिंडौरी में नर्मदा किनारे गाड़ियों पर ओस जमी पचमढ़ी झील पर धुंध दिखी। करीब 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।