भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया... VIDEO भाजपा नेता ने कार से 5 लोगों को रौंदा मुरैना जिले के पोरसा में शुक्रवार को भाजपा नेता की कार ने घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचल दिया। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग सड़क पर दूर तक जा गिरे। घटना पोरसा-जोटई रोड बायपास चौराहे की है। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपी भाजपा नेता को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन कुछ ही देर में आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया।कार भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। भाजपा नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया सतना जिले के रामपुरबघेलान में भाजपा नेता पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायत की तो आरोपी धमकाने लगा। धमकाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह पुलिस अधिकारी को गाली देते हुए कह रहा है मेरा क्या होगा कुछ नहीं होगा। जहां शिकायत कर ले मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला। वीडियो में पीड़िता के रोने की आवाज सुनाई दे रही है वह सिसकते हुए शिकायत करने की बात कह रही है। आरोपी अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत में बीजेपी पार्षद है। 15 जनवरी तक पंचायत-वार्ड में बनेगी कांग्रेस की टीम मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती देने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का रोडमैप तय कर लिया है। संगठन सृजन अभियान का तीसरा चरण प्रदेश में 1 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा जिसमें मंडल पंचायत और वार्ड समितियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेशव्यापी ‘गांव चलो–बूथ चलो’ संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। शहर के बीचोबीच बारूद बना मार्केट भोपाल के पुल पात्रा स्थित टिंबर मार्केट में शनिवार तड़के पौने 3 बजे आग लग गई। आग सबसे पहले एक फर्नीचर दुकान में लगी जो बढ़कर आरा मशीन तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने फर्नीचर-आरा मशीन समेत तीन जगहों अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान आरा मशीन की दीवार गिर गई। जिससे 2 कर्मचारियों समेत समेत 4 लोग घायल हो गए। चारों को फौरन अस्पताल ले जाया गया। भोपाल डेकोरेशन और आरा मशीन अंजुम भाई की बताई जा रही है। जिस जगह आग लगी उसके ठीक पीछे रेलवे ट्रैक है। IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी उतरे तो पिच उखाड़ देंगे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दो हिन्दुओं की हत्या पर भारत में भी बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के कई शहरों में हिंदूवादी संगठन लगातार बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर उसे सबक सिखाने और हिन्दुओं को सुरक्षा देने की मांग कर रहे है। इधर IPL 2026 के लिए खरीदे गए एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान का के विरोध में उज्जैन के साधु-संत भी मैदान में उतर गए हैं। रहमान को KKR ने 9.2 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है। राजगढ़ सबसे ठंडा...पारा 3.8 डिग्री प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार-शनिवार की रात में प्रदेश के कई जिलों में पारे में खासी गिरावट देखने को मिली। भोपाल नौगांव और उमरिया हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे। भोपाल-नौगांव में 4.6 डिग्री और उमरिया में तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पचमढ़ी में पारा 4.8 डिग्री रहा। दूसरी ओर राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा रिकॉर्ड 3.8 डिग्री पर पहुंच गया।