Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Dec-2025

20 साल बाद ठाकरे बंधुओं का सियासी गठबंधन महाराष्ट्र में जनवरी 2026 में होने वाले 29 नगर निगम चुनावों से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक बार फिर साथ आ गए हैं। दोनों नेता आज दोपहर 12 बजे गठबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे। इससे पहले 11 बजे शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे फिर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इससे पहले जुलाई में मुंबई के वर्ली डोम में दोनों ने 20 साल बाद मंच साझा किया था। चुनाव में BMC और PMC जैसे अहम नगर निगम शामिल हैं। वोटिंग 15 जनवरी और नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। ISRO की बड़ी उपलब्धि भारत से अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से ISRO ने LVM3-M6 रॉकेट के जरिए अमेरिकी सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सफलतापूर्वक लॉन्च किया। 6100 किलोग्राम वजनी यह भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है। यह नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशन सैटेलाइट सीधे स्मार्टफोन तक 4G–5G कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। यह मिशन ISRO की कॉमर्शियल शाखा NSIL और अमेरिकी कंपनी AST स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। शक ने ली जान पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी और फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी को पत्नी के अफेयर का शक था। मृतका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर थी। दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय माल्या–ललित मोदी वीडियो पर हंगामा आर्थिक अपराधी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ललित मोदी दोनों को “भारत के सबसे बड़े भगोड़े” कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो माल्या के जन्मदिन का है। इसी बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने माल्या की याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए पूछा कि वह भारत कब लौटेंगे। कोर्ट ने कहा कि भारत से बाहर रहते हुए उनकी याचिका पर सुनवाई संभव नहीं है। ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट 26/11 पर भारतीय छात्र का तीखा जवाब ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी में हुई डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बहस में भारतीय छात्र विरांश भानुशाली ने 26/11 हमलों का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर तीखा प्रहार किया और कहा कि जिस देश में शर्म नहीं होती उसे शर्मिंदा नहीं किया जा सकता। डिबेट का विषय भारत की पाकिस्तान नीति था। तुर्किये में प्लेन क्रैश लीबियाई सेना प्रमुख समेत 8 की मौत तुर्किये में फाल्कन-50 विमान क्रैश होने से लीबिया के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-हद्दाद समेत सभी 8 यात्रियों की मौत हो गई। विमान टेकऑफ के 30 मिनट बाद तकनीकी खराबी का शिकार हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल तुर्किये के साथ रक्षा सहयोग पर बातचीत के बाद लौट रहा था। पाकिस्तान PIA की नीलामी आरिफ हबीब ग्रुप ने खरीदी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA को आरिफ हबीब ग्रुप ने 4320 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। सरकार ने 3200 करोड़ का अनुमान लगाया था लेकिन इससे ज्यादा कीमत मिली। ओपन बिडिंग में लकी सीमेंट ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। यह पाकिस्तान के निजीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।