Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
19-Dec-2025

IAS सर्विस मीट भोपाल में तीन दिनी आयोजन मध्य प्रदेश के IAS अफसरों का जमावड़ा शुक्रवार से राजधानी भोपाल में शुरू हो रहा है। 19 दिसंबर से तीन दिन तक चलने वाली IAS सर्विस मीट में सहायक कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव पूर्व IAS अधिकारी और उनके परिवारजन शामिल होंगे। इस दौरान प्रशासनिक कामकाज से अलग हटकर अधिकारी अपनी कला प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासन अकादमी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन से होगी जबकि इसके बाद अरेरा क्लब में दिनभर और देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। इंदौर वन मंडल में टाइगर एस्टिमेशन तेंदुओं की मजबूत मौजूदगी इंदौर वन मंडल में ऑल इंडिया टाइगर एस्टिमेशन 2026 की शुरुआत के पहले दिन 103 वन बीटों में गहन सर्वे किया गया। शुरुआती निष्कर्षों में 21 बीटों में बाघों और 74 बीटों में तेंदुओं के संकेत मिले हैं। चोरल वन क्षेत्र सबसे अधिक सक्रिय पाया गया जहां 18 बीटों में बाघ और सभी 33 बीटों में तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज हुई। अधिकारियों के अनुसार यह क्षेत्र अब भी महत्वपूर्ण वन्यजीव कॉरिडोर बना हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की रिपोर्ट 2026 में जारी होने की संभावना है। 9 करोड़ की दवा के लिए संघर्ष 3 साल की कनिका को SMA इंदौर की तीन वर्षीय कनिका स्पाइन मस्कुलर एट्रफी (SMA) टाइप-2 जैसी दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी के इलाज के लिए लगने वाले इंजेक्शन की कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है। बच्ची के माता-पिता प्रवीण और संगीता शर्मा मदद जुटाने के लिए जनप्रतिनिधियों अफसरों और समाजसेवियों से संपर्क कर रहे हैं। अब तक करीब ढाई करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। राशि पूरी होते ही एम्स के माध्यम से अमेरिका से इंजेक्शन मंगाया जाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक दवा केवल एक कंपनी बनाती है इसलिए इसकी कीमत बेहद ज्यादा है। भोपाल की बेटी दीक्षा ने जीता राष्ट्रीय स्वर्ण खेल प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाले भोपाल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में 13 वर्षीय कराते खिलाड़ी दीक्षा सिंह गुरूंग ने अंडर-50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दीक्षा ने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते। टीटी नगर स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही दीक्षा की इस सफलता के पीछे कोच रुद्र प्रताप सिंह का अहम योगदान रहा। रतलाम में जमीन विवाद किसान और बेटा अस्पताल में भर्ती रतलाम जिले के धराड़ में जमीन विवाद के चलते एक किसान ने कीटनाशक पी लिया। किसान दुर्गा प्रसाद (50) अपनी पुस्तैनी जमीन पर कार्रवाई का विरोध कर रहा था। अधिकारियों की अनसुनी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पिता को बचाने के दौरान उसके बेटे रवि पर भी कीटनाशक गिर गया जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में बढ़ी ठंड घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित मध्य प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। रीवा में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई जबकि ग्वालियर सतना जबलपुर और अन्य जिलों में भी विजिबिलिटी कम रही। राजधानी भोपाल में सुबह से ही कोहरा और सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ।