अंतर्राष्ट्रीय
एमपी में लगातार संगठन विस्तार की कवायद चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इंदौर की नेत्री रीना बौरासी को एमपी महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रीना बौरासी महिला कांग्रेस में विभा पटेल की जगह लेंगी। भोपाल की महापौर रह चुकीं विभा पटेल को मार्च 2022 में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उनकी जगह इंदौर के सांवेर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं रीना बौरासी प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं हैं। भोपाल के बैरसिया के रहने वाले अवनीश भार्गव मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए हैं। भार्गव सागर विदिशा उज्जैन सहित कई जिलों के प्रभारी रह चुके हैं।