Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Nov-2025

थमनेल - 14 जनवरी को महिलाओं को ₹30 हजार देंगे टाइटल - अमेरिका में HIRE विधेयक हकीकत बना तो भारतीय अर्थव्यवस्था में मचेगी हलचल कांग्रेस की चेतावनी 14 जनवरी को महिलाओं को ₹30 हजार देंगे राजद नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई बड़े चुनावी वादे किए। तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनने के बाद माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को ₹30 हजार दिया जाएगा। तेजस्वी ने कहा- मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को पूरे साल भर का ₹30 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था में मचेगी हलचल कांग्रेस ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका में प्रस्तावित हायर विधेयक (HIRE Bill) वास्तविकता बन गया तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था में आग लगा देगा। गौरतलब है कि जिस विधेयक को लेकर कांग्रेस ने यह आशंका जताई है उसके प्रावधान के मुताबिक कोई भी अमेरिकी व्यक्ति अगर आउटसोर्सिंग का भुगतान करता है तो उस राशि पर 25 फीसदी कर लगाया जाएगा। यह विधेयक हाल ही में अमेरिकी संसद के उच्च सदन- सीनेट में पेश हुआ है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह विधेयक अमेरिका में बढ़ती उस मानसिकता को दर्शाता है जिसमें माना जा रहा है कि जैसे ब्लू कॉलर नौकरियां चीन को चली गईं वैसे ही व्हाइट कॉलर नौकरियां भारत को नहीं जानी चाहिए। थरूर ने लिखा- भारत में पॉलिटिक्स फैमिली बिजनेस कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत की वंशवादी राजनीति की आलोचना की है। थरूर ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन प्रोजेक्ट सिंडिकेट में लिखे अपने लेख में कहा- भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है। जब तक राजनीति परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी तब तक लोकतांत्रिक सरकार का असली मतलब पूरा नहीं हो सकेगा।थरूर ने Indian Politics Are a Family Business लेख में लिखा- यह समय है जब भारत को वंशवाद (परिवारवाद) छोड़कर योग्यता आधारित व्यवस्था अपनानी चाहिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंची धाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल में स्थित बाबा नीम करौली पहुंच चुकी हैं। यह पहली बार है जब देश का कोई राष्ट्रपति कैंची धाम में पहुंचा। राष्ट्रपति की इस विजिट के लिए मंदिर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। इससे पहले राष्ट्रपति ने शक्तिपीठ मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राष्ट्र की सुख शांति और खुशहाली की कामना की। महज 400 मीटर में 17 गाड़ियों को रौंद डाला जयपुर में बेकाबू डंपर ने महज 400 मीटर में 17 गाड़ियों को रौंद डाला। 26 लोगों को कुचल डाला। इसमें से 14 की मौत हो गई। 12 घायल हैं। इनमें से 7 की स्थिति गंभीर है। इन्हें सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।देखते ही देखते सड़क पर लाशें बिछ गईं। शवों के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। 2 शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पिछले एक महीने के दौरान राजस्थान में हुए 5 बड़े हादसों में 67 लोगों की जान जा चुकी है। अहमदाबाद हादसा जिंदा बचे विश्वास बोले- रोज मर रहा हूं अहमदाबाद विमान हादसे को 6 महीना हो गया है लेकिन हादसे में इकलौते बचे शख्स विश्वास कुमार भालिया इस त्रासदी के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उनके लिए बच जाना अब चमत्कार और सजा दोनों बन गया है। अब ब्रिटेन के लीसेस्टर लौट चुके विश्वास मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि वे पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से पीड़ित हैं। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है इसलिए उनकी पत्नी उनकी मदद करती हैं। परिवार के अनुसार विश्वास रात में कई बार डरकर उठ जाते हैं और लगातार मनोवैज्ञानिक इलाज चल रहा है। विश्वास के परिवार का गुजरात के दीव में चल रहा मछली पालन का कारोबार भी बंद हो गया है। मेक्सिको में सेना उतराने की तैयारी में ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ड्रग तस्करी से निपटने के लिए मेक्सिको में अमेरिकी सेना और खुफिया अधिकारियों को भेजने की तैयारी कर रहे हैं। ये दावा अमेरिकी न्यूज चैनल NBC न्यूज की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में दो मौजूदा और दो रिटायर्ड अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस मिशन में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) भी शामिल हो सकती है।इन अधिकारियों के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन ने मेक्सिको में ड्रग कार्टेल्स को निशाना बनाने के लिए इस ऑपरेशन की प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है। किम योंग नाम का 97 साल की उम्र में निधन नॉर्थ कोरिया के लंबे समय तक औपचारिक राष्ट्रप्रमुख रहे किम योंग नाम का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सरकारी मीडिया के मुताबिक उनके कई अंग फेल हो गए थे। किम योंग नाम नॉर्थ कोरिया की सुप्रीम पीपुल्स असेंबली की प्रेजिडियम के अध्यक्ष रहे। यह पद देश के नाममात्र के राष्ट्रप्रमुख का होता है। वे 1998 से अप्रैल 2019 तक इस पद पर रहे और अक्सर विदेशी नेताओं से मुलाकातों में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आते थे।