Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
22-Oct-2025

ओला CEO भाविश अग्रवाल पर FIR दिवाली पर ₹6.05 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार इस बार दिवाली फेस्टिव ट्रेड 25% बढ़कर 6.05 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें से 5.40 लाख करोड़ रुपए की बिक्री सामान की हुई और 65000 करोड़ रुपए सर्विसेज से आई। पिछले साल यानी 2024 में ये आंकड़ा 4.25 लाख करोड़ रुपए था। ये आंकड़े 21 अक्टूबर 2025 को CAIT की रिपोर्ट में सामने आए हैं। इस रिपोर्ट का नाम रिसर्च रिपोर्ट ऑन दीवाली फेस्टिवल सेल्स 2025 है जो 60 बड़े डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर सर्वे से बनी है। इसमें स्टेट कैपिटल्स टियर-2 और टियर-3 सिटीज शामिल हैं। कर्मचारी को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल के खिलाफ एक कर्मचारी को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने FIR में कपंनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव सुब्रत कुमार दास का नाम भी शामिल किया। 6 अक्टूबर को दर्ज FIR में भाविश का नाम नहीं था लेकिन मृतक के भाई के कहने पर बीएनएस की धारा 108 के तहत भाविश के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक भाविश अग्रवाल और कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। बैंकिंग नियमों पर RBI ने लोगों के सुझाव मांगे अगले 3-4 महीनों में आपके बैं​​क के कामकाज में कई बड़े बदलाव आने वाले हैं। RBI ने 238 बैंकिंग नियमों के ड्राफ्ट जनता के लिए जारी किए हैं। इन पर 10 नवंबर तक सुझाव मांगे हैं। RBI के पूर्व गवर्नर आर. गांधी ने कहा ‘नियामक कानूनों में पहली बार डॉफ्ट जनता के सामने जारी करके उनसे सुझाव मांगे जा रहे हैं।’ नए नियम 2026 की शुरुआत से लागू होंगे विवाद के बीच श्रीनिवासन लाइफटाइम ट्रस्टी नियुक्त टाटा ट्रस्ट ने वेणु श्रीनिवासन को आजीवन ट्रस्टी के रूप में दोबारा नियुक्त किया है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के ट्रस्टियो ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। श्रीनिवासन का कार्यकाल 23 अक्टूबर को खत्म हो रहा था। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब टाटा से जुड़े संगठनों के भीतर काफी खींचतान चल रही है और ग्रुप दो हिस्सों में बंटा हुआ दिख रहा है। इसमें एक पक्ष नोएल टाटा के साथ और दूसरा पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को फॉलो करने वाले लोगों के साथ है।