ख़बर के बाद खुली निगम प्रबंधन की आँखे सुधार कार्य करने ओवर ब्रिज पहुँची टीम दान पेटी से नगद उड़ा ले गया चोर सीसीटीवी में कैद हुई घटना मोहगांव में लकड़बग्घे ने मचाया आतंक छह बकरियों का शिकार लता वानखेड़े बनीं भाजपा प्रदेश महामंत्री छिंदवाड़ा पहुँच भाजपा नेताओं से की मुलाकात कुसमेली मंडी में शुभ मुहूर्त में हुई अनाज की पहली नीलामी शहर के खजरी रोड ओवरब्रिज पर लंबे समय से गड्ढों के कारण राहगीर और वाहन चालक खतरे में थे। बीते सोमवार को देव होटल के सामने हुए हादसे में दो युवकों की मौत ने स्थिति को और गंभीर कर दिया।इसके बाद ems tv ने इस मामले को गंभीरता से दिखाते हुए ख़बर के माध्यम से निगम अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया ।ख़बर दिखाने के बाद निगम अमला नींद से जगा ओर ब्रिज पर सुधार कार्य करने पहुँचा। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने ओवर ब्रिज पहुँच कर सुधार कार्य किया और मार्ग को सुचारू रूप से शुरू किया। प्रबंधन डॉक्टरों सहित कर्मचारियों की लापरवाही व मनमानी के लिए सुर्खियों में रहने वाला जिला अस्पताल गुरूवार को एक बार फिर दिन भर सोशल मीडिया में चर्चाओं में रहा। दरअसल गुरूवार की सुबह दवा काउंटर पर एक फर्जी डॉक्टर को मरीजों व उसके परिजनों को गुमराह करते हुए पकड़ा गया। यह फर्जी डॉक्टर दवा काउंटर पर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार ना मिलने की बात कहते हुए अपने निजी बंगले में उपचार के लिए आने की सलाह दे रहा था। इतना ही नहीं फर्जी डॉक्टर ने कई मरीजों के नंबर भी अपनी डायरी में नोट किए है। ताकि वह मरीजों से बाद में सम्पर्क कर सके। हालांकि फर्जी डॉक्टर द्वारा मरीजों को भ्रमित करने की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने फर्जी डॉक्टर को दवा काउंटर से भगा शहर के परतला में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में कल रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी तथा स्टोर रूम की पेटियों को तोड़ दिया। लगभग 40 से 50 हजार रुपए नकद और भगवान के मुकुट सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी हो गई। यह पूरी घटना मंदिर के CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि बीते दिन आरकॉम कॉलोनी में भी चोरी हुई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नही की है । इस घटना के बाद पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दक्षिण वन मंडल के सौंसर वन परिक्षेत्र के मोहगांव में लकड़बग्घे ने आतंक मचा रखा है। बीती रात इस जानवर ने किसान सतीश पार्वेकर के कोठे में बंधी छह बकरियों का शिकार कर लिया। सुबह जब किसान मवेशियों को खोलने पहुंचे तो वे सभी मृत मिलीं। कुल नुकसान करीब 50 हजार रुपए बताया गया है। घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर मोहम्मद असलम खान और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। जांच में पुष्टि हुई कि लकड़बग्घे ने ही इन बकरियों का शिकार किया। गुरुवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति के उपरांत वे अपने पैतृक निवास छिंदवाड़ा पहुंची। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय पांडे जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना भाजपा नेता शंटी बेदीअभिषेक वर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने नए दायित्व पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश साझा किया। दीपावली के बाद हर साल की तरह गुरुवार को कृषि उपज मंडी कुसमेली में अनाज की खरीद बिक्री का काम नए सिरे से शुरू हुआ। मंडी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ अनाज व्यापारी संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना की। दोपहर को 12.01 बजे शुभ चौघडिये में पंडित ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। पूजन के बाद सबसे पहले मूंग के ढेर की नीलामी की गई। श्री गणेश- लक्ष्मी पूजन के पश्चात मूंग के ढेर की नीलामी 1 लाख 31 हजार प्रति क्विंटल के हिसाब से हुई। यह ढेर परिधि ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा। इसके बाद अन्य कृषि उपजों की नीलामी शुरू की गई। गुरुवार के दिन किसानों ने 74 क्विंटल मूंग बेचने के लिए मंडी में लाई। गेहूं मक्का सोयाबीन चनामूंग उड़द तुअर को मिलाकर 11 हजार क्विंटल से ज्यादा अनाज की आवक मंडी में हुई। आपसी रंजिश में जमकर चले लाठी डंडे सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के नांदुरा गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान एक-दूसरे पर हमला किया गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित रूपकुमार ने बताया कि वह खेत मे बैलों को पानी पिला रहा था तभी आरोपी अतुल निखिल बिल्लू और सल्लू ने उस पर अचानक हमला कर दिया ।घायलों को प्राथमिक उपाचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पिस्टल और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार! गुरुवार को लावाघोघरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रजोल रैय्यत से दो आरोपियों को पकड़ा है जो मोटरसाइकिल से पिस्टल लेकर घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक खेलचंद पटले के निर्देशन में टीम ने दबिश दी जहां से आरोपी अरविंद आहके और रमेश धुर्वे दोनों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया। दोनों आरोपी किसी गंभीर वारदात की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। सर्वार्थसिद्धि का भव्य शिलान्यास महोत्सव 5 और 6 दिसंबर को तीर्थंकर महावीर भगवान के 2550वें निर्वाण महोत्सव वर्ष पर गुरुदेवश्री कानजी स्वामी के पुण्य प्रभावना योग में समर्पित चैरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित सर्वार्थसिद्धि के नए संकुल का भव्य शिलान्यास महोत्सव 5 एवं 6 दिसंबर को आयोजित किया गया। इसके लिए छिंदवाड़ा के वीतराग भवन में मंगल आमंत्रण पत्रिका का विमोचन बाल ब्रह्मचारी पंडितश्री सुमतप्रकाश जी जैन के हस्ते किया गया। समारोह में मुमुक्षु मंडल के मंत्री अशोक वैभव पंडित ऋषभ शास्त्री संस्था के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन सहित बड़ी संख्या में ब्रह्मचारी बहनें और जैन समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सहस्त्रबाहु जयंती को मिले राजकीय दर्जा गुरुवार को सूर्यवंशी कलार समाज ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपकर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।समाज का कहना है कि भगवान सहस्त्रबाहु संपूर्ण मानवता के आदर्श हैं जिन्होंने धर्म और न्याय पर आधारित शासन व्यवस्था दी थी। समाज ने यह भी कहा कि जिस प्रकार श्रीराम नवमी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गुरु नानक जयंती पर अवकाश घोषित है उसी तरह भगवान सहस्त्रबाहु जयंती को भी राजकीय अवकाश घोषित किया जाए।