Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Oct-2025

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में मवेशियों से परेशान किसानों ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। खेतों में मवेशियों द्वारा लगातार फसलों की बर्बादी से नाराज किसानों ने अपने मवेशियों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुँचकर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि आवारा मवेशी खुले में घूम रहे हैं जिससे धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर किसानों ने आज मवेशियों को नगर पंचायत लाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। किसानों ने मांग की है कि नगर पंचायत क्षेत्र में अस्थायी गौठान की व्यवस्था की जाए जहाँ इन मवेशियों को रखा जा सके। उनका कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छत्तीसगढ़ में इस बार राज्योत्सव का आयोजन पांच दिनों तक किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि राज्योत्सव 1 नवंबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे जबकि समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जांजगीर डकैती मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जांजगीर ही नहीं जहां-जहां अपराध हुए हैं वहां कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता सामने आई है। विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि एक विधायक का रेत माफिया से वसूली का ऑडियो सामने आया है एक विधायक बलौदाबाजार आगजनी कांड में शामिल रहा जबकि एक अन्य विधायक शराब घोटाले में जेल में है। उन्होंने कहा कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपराध की पटकथा लिख रही है। मैं विपक्ष में हूं यह कहता रहा हूं लेकिन अब आंकड़े भी यही कह रहे हैं। व्यापारी हेमंत चंद्राकर द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर दबाव बनाने के आरोपों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार किया है। शर्मा ने कहा भूपेश बघेल भूल गए हैं कि उनके शासनकाल में क्या-क्या हुआ था। उनके समय में पुलिस अधिकारियों तक को नहीं छोड़ा गया फर्जी प्रकरण बनाए गए। उस दौर में छत्तीसगढ़ में वर्किंग कल्चर ही खत्म हो गया था इसलिए अब उन्हें हर चीज गलत लगती है। विजय शर्मा ने आगे कहा विष्णुदेव सरकार में किसी अधिकारी पर जबरन दबाव नहीं बनाया गया है। अगर ऐसा हुआ है तो एक उदाहरण बताएं। प्रशासन अपना काम कर रहा है और शासन अपना। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर भी भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा “कांग्रेस में अब न कार्यकर्ता बचे हैं न संगठन। जितने लोग बचे हैं सभी पदों के दावेदार हैं। कांग्रेस की हालत पर सहानुभूति जताई जा सकती है लेकिन उसे सुधारने का कोई उपाय उनके पास नहीं है। बिहार चुनाव के लिए भूपेश बघेल की भूमिका को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में सीनियर ऑब्जर्वर बना दें या कुछ भी बना दें. सवाल यह है कि कितनी सीटें लाएंगे. बड़े भाई की भूमिका निभाएंगे या छोट भाई की. बीजेपी नेताओं की जहां ड्यूटी लगती है वहां जाते हैं. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और भाजपा में यही फर्क. भाजपा में किन लोगों की चलती किस तरह के पदाधिकारी बनते हैं किसी से छिपा नहीं है. कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है. अजय चंद्राकर का दिमाग खराब हो चुका है. कैबिनेट मंत्री वापस नहीं बन पाए तो वे पागल हो गए हैं. : भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय के कांग्रेस नेता चड्डी बनियान गिरोह के जैसे हैं वाले बयान पर विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा खुद हाफ पैंट पार्टी है. भाजपा हॉफ पैंट पहनकर लोगों को बेवकूफ बना रही है. भाजपा जिस तरह बात कर रही है तकलीफ होती है. लाठी-डंडे के दम पर भाजपा लोगों पर दबाव डालकर अपने संगठन में शामिल कर रही है. संगठन प्यार से चलता है जो कांग्रेस का है.