Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Sep-2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन बेरोजगार युवाओं को धरना समाप्त करने का आग्रह किया हालांकि इससे पूर्व उनकी मुख्य मांग पेपर लीक में सीबीआई जांच की उन्होंने संतुति दी। जिसके बाद बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने भी बैठक कर धरने को स्थगित करने का फैसला लिया। जिसको लेकर संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि अभी धरना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है हमारी परीक्षा निरस्त कर दोबारा करने की भी मांग है जिसके लिए हमने सरकार को 10 दिन का समय दिया है और अगर 10 दिन के भीतर परीक्षा स्थगित नहीं होती तो हम फिर धरने पर बैठेंगे। त्रिवेणी घाट से बैराज तक बने आस्था पथ की आस्था को बरकरार रखने के लिए पुलिस एक्शन में है। त्योहारों की दृष्टिगत पुलिस ने आस्था पथ पर चेकिंग अभियान चलाना शुरु किया है। प्रतिबंध के बावजूद आस्था पथ पर दोपहिया वाहन चला रहे चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की है। दस दोपहिया वाहन चालकों पर चालान काट जुर्माना वसूल किया है। जिन्होंने मौके पर जुर्माना नहीं दिया उनका चालान काट कोर्ट भेजा है। इसके अलावा संदिग्धों पर भी पुलिस ने नजर रखी और जो संदिग्ध दिखाई दिया उसकी आईडी मौके पर चेक की। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर आस्था पथ पर चेकिंग अभियान चलाना शुरु किया गया है। उत्तराखंड की एसटीएफ ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पुलभट्टा क्षेत्र से सात किलो अवैध अफीम बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 84 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की बॉर्डर पर थाना पुलभट्टा क्षेत्र में एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से सात किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीती देर शाम राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा किया गया उपद्रव और आई लव मोहम्मद के लगे नारे को लेकर मुख्यमंत्री अब सख्त नजर आ रहे हैं मुख्यमंत्री ने कहा यह हमारे त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान अशांति और गड़बड़ी पैदा करने के उद्देश्य से जानबूझकर की गई साजिश है। इसके पीछे वे शक्तियां हैं जो भारत को मजबूत होते नहीं देख सकतीं जो लोग पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत के संकल्प में विकास को पचा नहीं पा रहे हैं अगर आप किसी से जुड़े हैं तो आपको उनके नाम की तख्ती लेकर घूमने का अधिकार किसने दिया? अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसका सम्मान करते हैं तो वह सम्मान तभी सच्चा है जब वह आपके व्यवहार में झलकता है इस तरह की अराजकता इस धरती (उत्तराखंड) पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह सरकारी संपत्ति हो या निजी संपत्ति दंगाई कोई भी हो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी और यह बहुत सख्ती से किया जाएगा। देहरादून आरटीओ विभाग के द्वारा लगातार जनता को लेकर जगत अभियान चलाया जाता है। स्टेज कैरिज अभियान की बात की जाए तो इस पर अभी तक 150 वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं। इस विषय पर बात करते हुए आरटीओ विभाग के सम विभागीय अधिकारी संदीप सैनी ने कहा न्यायालय के आदेश अनुसार स्टेज कैरिज वाहनों में कंडक्टर का रखना अनिवार्य होना चाहिए ताकि वाहनों में चढ़ने वाली सवारी को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा देहरादून शहर में हमने 40 सिटी बसें और 30 टाटा मैजिकों का निरीक्षण किया था जिसमें संचालन मलिक के द्वारा लापरवाही भी पाई गई थी। उन्होंने कहा अब बसों में और टाटा मैजिक में कंडक्टर रखना अनिवार्य होगा। अगर इस प्रकार की लापरवाही शहर के अंदर पाई जाती है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करी जाएगी। सिटी बसों में ड्राइवर और कंडक्टर को ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। बसो के अंदर साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही सवारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बसों में किराए की लिस्ट भी होनी चाहिए। प्रदेश में यूकेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सीबीआई जांच की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का भाजपा मुख्यालय में आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे सीएम धामी के निर्णय की सराहना की।इस विषय बात करतें हुए दर्ज़ाधारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं की भावनाओं को समझते हुए धरना स्थल तक पहुंचकर उनकी मांग को स्वीकार किया जो उनकी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में सीएम धामी ने 25000 से अधिक युवाओं को रोजगार देकर नई दिशा दी है और हमेशा युवाओं के सपनों को उड़ान देने का कार्य किया है।गैरोला ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री धामी सैनिक परिवार से आते हैं और उन्होंने हमेशा यह दिखाया है कि वे किसी भी छोटे-बड़े मुद्दे पर युवाओं से अलग नहीं हैं। इसी नाते आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में युवा मोर्चा ने सर्वसम्मति से सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड के पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान ने न्यूयॉर्क में आयोजित यूनाइटेड नेशन क्लाइमेट वीक में भारत का मान बढ़ाया है। उन्हें “क्लाइमेट एक्शन लीडरशिप अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अर्बन ग्रीन एजुकेशन फ्लोरिडा के निदेशक डॉन लामिशन और ग्रीन स्कूल मेंटर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने भेंट किया। पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने कहा जलवायु परिवर्तन से उपजने वाली आपदाएं भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती हैं। इनसे निपटने के लिए सामूहिक जनचेतना ही सबसे बड़ा हथियार है। पहाड़ों का विकास तभी संभव है जब योजनाएं पर्यावरण के अनुकूल हों और उनके क्रियान्वयन से पहले पर्यावरणीय अध्ययन किया जाए। यह सम्मान मैं अपने परिवार सहयोगियों पत्रकारों और उन हजारों पर्यावरण कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूँ जो समाज को चेतनावान बनाने में लगे हैं। प्रतिदिन सूर्य की हर किरण हमें यही प्रेरणा देती है कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण सौंपें।