Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Sep-2025

कलेक्टर ने लगाया माता को मदिरा का भोग आबकारी विभाग ने दी 31 बोतल शराब कलेक्टर ने लगाया माता को मदिरा का भोग शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर मंगलवार सुबह उज्जैन में पारंपरिक रूप से शासकीय नगर पूजा हुई। कलेक्टर रौशन सिंह और प्रतिनिधि ने चौबीस खंबा माता मंदिर में महामाया और महालया माता को मदिरा का भोग लगाकर पारंपरिक पूजन किया।इसके बाद कलेक्टर की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक पटवारी कोटवार सहित कई अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु सड़क पर मदिरा की धार लगाते हुए 27 किलोमीटर तक पैदल चलकर करीब 40 मंदिरों में पूजन-अर्चन करेंगे।नगर पूजा की यह परंपरा राजा विक्रमादित्य के समय से चली आ रही है। इसके लिए आबकारी विभाग शराब की 31 बोतल नि:शुल्क राजस्व विभाग को उपलब्ध कराता है। बाथरूम में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप मंदसौर में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवती लाल सुरावत के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उन पर बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसपी विनोद मीना के निर्देश के बाद सोमवार को सीतामऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी नेता ने इसे जमीन विवाद से जुड़ा षड्यंत्र बताया है। दिग्विजय के फोटो पर चप्पलें मारीं पुतला फूंका इंदौर के शीतलामाता बाजार में दिग्विजय सिंह के प्रदर्शन के बाद उनका विरोध तेज हो गया है। सोमवार रात में हिंदू महासभा ने दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी का पुतला जलाया और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। हिंदू महासभा ने व्यापारियों का समर्थन किया। वहीं शीतला माता बाजार व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमा भैया पंजवानी ने भी पुतला दहन को समर्थन दिया। वहीं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने शहर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश की वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की उन पर केस दर्ज होना चाहिए। पुष्यमित्र भार्गव ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर भी आपत्ति ली है। बुर्का पहनी लड़की के साथ जा रहे युवक को पीटा सिवनी में बुर्का पहनी लड़की के साथ पैदल चल रहे हिंदू लड़के को एक बाइक सवार मुस्लिम युवक ने बीच रास्ते में रोक लिया। जब उसने विरोध किया तो गालियां दीं और पीटना शुरू कर दिया। पास ही मौजूद उसके साथी भी वहां आ गए और उसे पीटने लगे। घटना शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार की है। सोमवार को इसका वीडियो सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दशहरे पर अलर्ट विदाई के बीच इस सप्ताह मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश की एक और झड़ी लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे दशहरे के दिन भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। दक्षिणी हिस्से में ज्यादा असर रहेगा। फिलहाल हल्की बारिश का अलर्ट है