मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा और मुख्यमंत्री आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के अनुसार दीप्ती रावत भारद्वाज को भाजपा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। दीप्ती रावत भारद्वाज ने आज भाजपा मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया सभी कार्यकर्ताओं ने उनको पद पर नियुक्त होने की शुभकामनाएं दी। दीप्ती रावत ने अपनी उपलब्धि को जिम्मेदारी बताते हुए कहा की पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी व कार्य को करने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेगी साथ ही प्रदेश की सभी महिलाओं को भाजपा से जोड़कर पार्टी का कार्य करेंगी जिससे निश्चित ही 2027 में अच्छे अंको से भाजपा विजय होगी जो सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उत्तराखंड में नकल प्रकरण की गम्भीरता को लेकर सरकार ने सख्त कार्यवाही की है। नकल प्रकरण में अफसर के.एन. तिवारी को तत्काल निलबित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में उत्तराखंड सरकार ने लगभग 25 हजार नियुक्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न की है। इस बीच कोई ऐसा प्रकरण नहीं आया जिसमें नल की गई हो और पारदर्शिता ना अपनी गई हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में नकल प्रकरण का मामला सामने आया है जिसमें आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। जो भी उस केंद्र या परीक्षा से संबंधित जिनके ऊपर भी अपने दायित्व का निर्वहन करने का आरोप है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही कार्यवाही होगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया गया है। भारतीय राजनीति के पुरोधा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज बीजेपी मुख्यालय में मनाया गया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण की गई। इस विषय पर बात करते हुए भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा आज पूरे प्रदेश में डॉक्टर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाया जा रहा है और राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उनके विचारों को भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश में आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहे। सीएम धामी ने टॉपर विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारत माता के सच्चे सपूत थे। सीएम ने कहा कि 2100 शिक्षकों की विज्ञप्ति जल्द जारी होगी जिसके बाद प्राइमरी स्कूलों में जल्द शिक्षकों को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया गया है। 3-3 उत्कृष्ट विद्यालयों को भी आज यहां सम्मानित किया गया सीएम धामी ने बधाई दी। सीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है इस मेहनत के साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नवाचार डिजिटल लर्निंग को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूके ट्रिपल एससी परीक्षा में हुए पेपर लीक पर किसी को बख्शने के मूड में नहीं नजर आ रहे हैं उनके सख्त निर्देशों का ही परिणाम अब कार्रवाई के रूप में भी देखने को मिल रहा है जिसमें हरिद्वार के जिस परीक्षा केंद्र में पेपर लीक का मामला पकड़ा गया उसके सेक्टर मजिस्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा अपने कर्तव्यों में ढिलाई करना पाया गया। जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसपर कहा कि अबतक 4 वर्षों में पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया के चलते 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है लेकिन इस दौरान जो यह मामला आया है इसमें भी हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में sit का गठन कर दिया गया है। जो जल्द ही पूरे मामले की जांच करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने अभिभावकों और अभ्यर्थियों से भी आह्वान किया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है और आने वाली परीक्षाओं की तैयारी में अभ्यर्थि जुटे रहें। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अपना जन्मदिन सादगी व अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने यह विशेष दिन हल्द्वानी बरेली रोड मोतीनगर हाथीखाल स्थित कुष्ठ आश्रम के निवासियों के बीच मनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और वस्त्र वितरित किए। इस दौरान आश्रम में रहने वाले लोगों पर खासा उत्साह देखने को मिला। आयुक्त श्री रावत ने आश्रम में रह रही कुल 32 लोगों से मुलाकात की जिसमे 23 महिलाओं 9 पुरुषों और उनके बच्चों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। निवासियों ने आश्रम भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी