Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Sep-2025

नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत जबलपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। मंगलवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के प्रमुख मंदिरों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बड़ी खेरमाई मंदिर और बूढ़ी खेरमाई मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा हनुमानताल घोड़ा नक्कास मिलौनीगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। प्रशासन ने कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।