पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बल्ले से बनाई बंदूक AICWA बोला ये शहीदों-सेना का अपमान 21 सितंबर को दुबई में भारत–पाकिस्तान का मैच हुआ था। इस दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर साहिबजादा फरहान ने हाफ सेंचुरी पूरी होने पर जीत का जश्न मनाया जिससे अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल उन्होंने हाफ सेंचुरी के बाद बल्ले को बंदूक की तरह पकड़ा और शूट करने का एक्शन किया। इस पर अब AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने भड़कते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने अपना बल्ला बंदूक की तरह उठाकर भीड़ की ओर ताना। यह न केवल खेलभावना का अपमान था बल्कि भारत हमारे शहीदों और हमारी सेना के प्रति एक खुला अपमान था। यह मैदान पर खेल नहीं बल्कि आतंकवाद का प्रदर्शन था।आगे लिखा गया है AICWA हमेशा से ही अपने रुख पर स्पष्ट और अडिग रहा है किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय फिल्म उद्योग में काम नहीं करने दिया जाएगा। जो भी भारतीय फिल्म निर्माता या प्रोड्यूसर पाकिस्तानी गायक अभिनेता या परफॉर्मर को काम देंगे उन्हें AICWA द्वारा पूरी तरह से बहिष्कृत किया जाएगा। सिंगर हनी सिंह बोले- मेरा नाम लेकर मशहूर मत हो हिंदी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित रैपर हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हनी सिंह ने हाल ही में लाइव आकर अपनी आने वाली एल्बम की घोषणा की है। इसमें 51 गाने हैं और यह एल्बम 26 सितंबर को रिलीज होगी।इस दौरान हनी सिंह ने बिना नाम लिए बॉलीवुड रैपर रफ्तार और बादशाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हनी सिंह को रैप करना नहीं आता उन्हें अब उनके गानों से असली रैप का मतलब पता चलेगा। लाइव के दौरान हनी सिंह का अंदाज बेबाक और तीखा नजर आया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम किया बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 120 बहादुर के नाम को लेकर हरियाणा में विवाद गहरा गया है। गुरुग्राम में अहीर समाज ने रविवार को फिल्म का नाम बदलकर 120 वीर अहीर करने की मांग पर महापंचायत की। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे (नेशनल हाईवे 48) पर खेड़की दौला टोल टैक्स के पास जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। स्क्रिप्ट सही होगी तो फिल्म बनाएंगे फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार परेश रावल और सुनील शेट्टी लीड रोल में होंगे। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि अगर स्क्रिप्ट सही होगी तो ही वह फिल्म हेरा फेरी 3 बनाएंगे।