Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Sep-2025

भाजपा नेता की कार से 5 करोड़ की एमडी-ड्रग मिली आगर-मालवा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ौद मार्ग पर दो वाहनों से 9.250 किलो केटामाइन और 6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसके अलावा 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर और 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ 7 लाख रुपए आंकी गई है।पुलिस ने ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना फरार है। पुलिस ने उसके घर से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। लाडली बहनों को 1250 रुपए देने पर सवाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना पर सवाल खड़े किए हैं। सिंह ने कहा कि 1250 रुपए की राशि से महिलाएं अपने परिजनों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज नहीं करवा सकतीं न ही अच्छे सरकारी स्कूलों के अभाव में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा सकती हैं और न ही बिजली के बिल का भुगतान कर सकती हैं। उन्होंने लिखा कि क्या ये पैसा इनके मामा के घर से आता है? लव जिहाद के आरोपियों के घर चला बुलडोजर भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ रेप और लव जिहाद के आरोपियों फरहान साद और साहिल के अवैध मकानों पर आज जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई से पहले शुक्रवार को मकानों के आसपास बेरिकेडिंग कर दी गई थी। आज सुबह 5 बजे अर्जुन नगर में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस मामले में कोर्ट ने दूसरी ओर से आवेदन लगाने के बावजूद कार्रवाई पर कोई स्थगन नहीं दिया। पत्नी को गोलियों से भूना ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपी ने 315 बोर के कट्‌टे से एक के बाद एक 5 गोलियां चलाई। चार महिला को लगी एक सड़क पर जा धंसी। गोलियां लगने के बाद पत्नी तड़प रही थी। इसी दौरान आरोपी पति हाथ में कट्‌टा लिए अरविंद ठाकुर नाम की फेसबुक आईडी पर लाइव कर रहा था। उसने कहा भाइयों इसने मुझ पर अपने बॉयफ्रेंड अंकुश पाठक कल्लू के कहने पर झूठा मामला दर्ज कराया है। यह औरत बहुत झूठी है। इसके कई लड़कों से संबंध हैं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आदिवासियों का उग्र-धरना हरदा जिले के रहटगांव में प्रस्तावित डॉ. राजेंद्र प्रसाद वन अभयारण्य मोरंड-गंजाल बांध परियोजना और सतपुड़ा गो अभयारण्य को लेकर शुक्रवार को आदिवासियों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। हरदा बैतूल और नर्मदापुरम जिलों से पहुंचे सैकड़ों आदिवासी दोपहर तेजाजी चौक पर इकट्ठा हुए। यहां 1 से 3 बजे तक जनसभा कर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई और डेढ़ घंटे तक कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया गया।जयस के जिला संरक्षक धनसिंह भलावी ने कहा कि पूरा जिला ग्रीन बेल्ट सूची में है इसके बावजूद आदिवासियों को जबरन विस्थापित करने की तैयारी हो रही है। हल्की बारिश का अलर्ट जारी ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से 14-15 सितंबर से मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है लेकिन इसके बाद इंदौर जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।