Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
13-Sep-2025

एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई है। बाइक से आए 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए। फायरिंग के वक्त घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी पिता रिटायर्ड DSP जगदीश पाटनी मां पद्मा पाटनी मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सहम गए। दिशा पाटनी मुंबई में थीं।फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। दोनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते हैं। फेसबुक पोस्ट में लिखा- संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर टिप्पणी से नाराज होकर फायरिंग को अंजाम दिया गया है। यह सिर्फ एक ट्रेलर है। अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। राजनीति में आने से नुकसान हुआ एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी छोटे पर्दे पर अपने आइकॉनिक टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। टीवी इंडस्ट्री से राजनीति और राजनीति से वापस टीवी में आई स्मृति ईरानी ने सोहा अली खान के शो ऑल अबाउट हर में अपने करियर पर खुलकर बात की। राजनीति करियर पर बात करते हुए स्मृति ईरानी ने बताया कि राजनीति में आने से नुकसान हुआ है। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की अब बॉलीवुड में एंट्री हुई है। उन्हें 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म में टाइटल सॉन्ग पनवाड़ी में गाने का मौका मिला है। यह गाना फोक मिक्स है। जिसमें हरियाणवी हिस्सा मासूम ने गाया है जबकि भोजपुरी हिस्सा खेसारी लाल यादव ने गाया है। रैप शिवाजी ने दिया है। संजय कपूर की संपत्ति विवाद संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसी दौरान संजय कपूरी की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के वकील आपस में भिड़ गए। दोनों वकीलों ने एक-दूसरे पर बहस में बाधा डालने का आरोप लगाया। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर और करिश्मा कपूर की ओर से पेश हुए महेश जेठमलानी आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर की लॉन्चिंग बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। उनके साथ अनुराग कश्यप भी आए थे। रूमी गेट पर इन सबने मस्ती की और शुक्ला की चाट के लुत्फ उठाए। दरअसल फिल्म निशानची की टीम प्रमोशन के लिए शहर पहुंची थी। टीम में फिल्म की एक्ट्रेस वेदिका पिंटो भी थीं।प्रतिभा सिनेमा में फिल्म के पोस्टर की लॉन्चिंग की गई।