भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव मूर्तियां खंडित जुलूस पर पथराव मूर्तियां खंडित भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इस प्रतिमाएं खंडित हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने गौतम नगर थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। घटना सोमवार रात करीब 9.15 बजे की है। जुलूस आरिफ नगर से डीआईजी बंगला की तरफ जा रहा था। तभी किसी ने पत्थर फेंके। जिसके बाद लोगों ने चौराहे पर चल समारोह रोककर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते वहां जाम लग गया। इससे सैकड़ों वाहन वहां फंस गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद तीन संदेहियों को चिह्नित किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया। सरकार आज फिर 4 हजार करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार आज एक बार फिर 4000 करोड़ रुपए का कर्ज उठाने जा रही है। यह कर्ज तीन हिस्सों में लिया जाएगा जिसमें 1500-1500 करोड़ रुपए के दो और 1000 करोड़ रुपए का एक लोन शामिल है। इससे पहले सरकार ने 26 अगस्त को भी 4800 करोड़ रुपए का कर्ज बाजार से उठाया था।सरकार इस धनराशि का उपयोग लाड़ली बहना योजना की किस्त सितंबर में मनाए जाने वाले सेवा पर्व और अलग-अलग बड़ी परियोजनाओं के भुगतान में करेगी। आधी रात में 30 और IPS अधिकारियों के ट्रांसफर मध्यप्रदेश में सोमवार को आधी रात के बाद 30 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। गृह विभाग से जारी इस आदेश में 13 जिलों के एसपी बदले हैं। इससे पहले सोमवार शाम को जारी आदेश में 20 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया था। 5 जिलों के कलेक्टर बदले सोमवार शाम को 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद रात में 14 आईएएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर जबलपुर कटनी बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित कथा UP के वृंदावन में 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 27 नागरिक और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद जवानों को समर्पित होगी। वृंदावन के केशव नगर स्थित केशव धाम में 15 से 21 सितंबर के बीच होने वाली भागवत कथा के मुख्य यजमान एमपी के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला हैं। साध्वी सरस्वती दीदी श्रीमद भागवत कथा सुनाएंगीं। भोपाल इंदौर-उज्जैन में थमी बारिश मध्यप्रदेश में अब तक औसत 41.3 इंच बारिश हो चुकी है जो सामान्य के मुकाबले 12 प्रतिशत यानी 4.3 इंच ज्यादा है। भोपाल ग्वालियर समेत 30 जिलों में कोटा फुल हो चुका है तो 10 जिले मुहाने पर हैं। सितंबर के बचे हुए दिनों में भी मानसून एक्टिव रहेगा। ऐसे में प्रदेश में 10 इंच बारिश और होने की उम्मीद है।