रणबीर कपूर और मलाइका अरोड़ा ने किए बप्पा के दर्शन गणपति उत्सव के मौके पर रणबीर कपूर और मलाइका अरोड़ा बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पहुंचे। इस दौरान महाराष्ट्र के आईटी मंत्री आशीष शेलार ने दोनों का स्वागत किया। रणबीर जहां कुर्ता-पजामा में नंगे पैर नजर आए वहीं मलाइका ने वाइट को-आर्ड सेट पहन रखा था। बप्पा के दर्शन के बाद मलाइका ने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक की। पवन सिंह रियलिटी शो में नजर आएंगे भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह अब रियलिटी शो में एंट्री करने जा रहे हैं। वे अमेजन के शो ‘राइज एंड फॉल’ में दिखेंगे जो 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है जिसमें पवन सिंह अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इस शो में पवन की एनर्जी और स्वैग देखने के लिए उत्साहित हैं। सोनाली फोगाट मर्डर केस में आरोपी को राहत हरियाणा की टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मौत मामले में परिवार को झटका लगा है। गोवा कोर्ट ने आरोपी सुखविंदर सिंह को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। उसका पासपोर्ट जो कोर्ट में जमा था अब लौटा दिया जाएगा। सुखविंदर 9 से 23 सितंबर तक इंडोनेशिया के टूर पर रहेगा। इसके बाद उसे पासपोर्ट सीबीआई को सौंपना होगा। ‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद पर विवेक अग्निहोत्री का बयान फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज रिलीज हो चुकी है लेकिन विवाद थम नहीं रहे हैं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि थिएटर मालिकों को धमकाया जा रहा है। विवेक ने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का रवैया असंवैधानिक है और इस पर रिट याचिका दायर करने की योजना बनाई जा रही है।