Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Aug-2025

PM किसान योजना के नाम पर आई लिंक क्लिक करते ही किसान के खाते से 6 लाख उड़ाए अशोकनगर जिले के गता शाढ़ौरा गांव में रहने वाले किसान गोपाल सिंह रघुवंशी के साथ एक बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ। सोमवार दोपहर उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर एक लिंक मिली। किसान को लगा कि यह योजना से जुड़ा कोई जरूरी फॉर्म या जानकारी होगी इसलिए उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद उनके खाते से अलग अलग ट्रांजैक्शन में 6 लाख रुपए उड़ गए। दिग्विजय-सिंधिया विवाद पर लक्ष्मण सिंह बोले मध्यप्रदेश में वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर उठे विवाद के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और गुना की चाचौड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह भी सामने आए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपील की है कि पुरानी बातों को भुलाकर एक नई और मजबूत कांग्रेस का निर्माण किया जाए। अध्यक्ष चयन में एमपी से सबसे ज्यादा शिकायतें मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा को लेकर विरोध और नाराजगी का दौर जारी है। अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की है।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन में मध्यप्रदेश से सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। जो गलतियां मध्यप्रदेश में हुईं वैसी अन्य राज्यों में नहीं होनी चाहिए। देश छोड़कर मत जाना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) भोपाल के 12वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों से भावुक अपील की कि वे देश छोड़कर बाहर न जाएं बल्कि अपने ज्ञान और कौशल को भारत की प्रगति में लगाएं। इस दौरान 423 छात्र-छात्राओं को स्नातक की डिग्री प्रदान की गई। महिला सांसद को भाजपा की बैठक में जाने से रोका जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की बैठक में शामिल होने जा रहीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को पुलिस ने बाहर रोक दिया। इस पर पुलिस से उनकी बहस हो गई।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सांसद के साथ धक्का-मुक्की भी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो सीनियर नेताओं ने दखल दिया जिसके बाद सांसद को अंदर जाने दिया गया।नड्‌डा जबलपुर में संभागीय स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। डीजी कमेंडेशन रोल एंड डिस्क के लिए 80 नाम पुलिस महानिदेशक द्वारा डीजी कमेंडेशन रोल एंड डिस्क के लिए 80 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चुना गया है। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र और डिस्क के लिए चुने गए कर्मचारियों में सबसे अधिक अधिकारी-कर्मचारी रायसेन जिले के हैं। इसमें एसडीओपी से लेकर आरक्षक तक की कैटेगरी के अधिकारी शामिल हैं। प्रशस्ति पत्र के लिए वल्लभ भवन के सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अविनाश शर्मा का भी नाम तय किया गया है। आलोक शर्मा बोले-भोपाल मुसलमानों का नहीं है भोपाल सांसद आलोक शर्मा के एक बयान ने भोपाल में एक बार फिर से सरगर्मियां बढ़ा दी है। भोपाल के करोंद चौराहे पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी द्वारा आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान आलोक शर्मा ने मंच से कहा कि भोपाल मुसलमानों का नहीं है। सांसद के बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि आलोक शर्मा की बुद्धि पर मुझे तरस आता है। ये भोपाल मप्र का है देश का है। एक-एक नागरिक का है ये सांसद बने हैं या केवल बयानबाज बने हैं 12 पटवारी करेंगे नप्ती 23 दिन में 7 प्रॉपर्टी जमींदोज करने और करीब 125 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के बाद जिला प्रशासन मछली परिवार पर फिर से शिकंजा कंसने वाला है। भोपाल के अनंतपुरा कोकता बायपास क्षेत्र में ही पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन का सीमांकन होगा। बुधवार से जमीन की नप्ती का प्लान तैयार किया है। इसमें 2 राजस्व निरीक्षक और 12 से ज्यादा पटवारी जुटेंगे। नीमच-मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश के ऊपरी हिस्से में सोमवार को मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम (चक्रवात) का असर रहा। इस वजह से ग्वालियर समेत 15 जिलों में बारिश हुई। मंगलवार को सिस्टम कमजोर होगा। इसके चलते मौसम विभाग ने उज्जैन संभाग के 2 जिले- नीमच और मंदसौर में ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।