कुत्ते को ज्ञापन सौंपने पर सियासत मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा छिंदवाड़ा में एक कुत्ते को ज्ञापन सौंपने के मामले पर अब सियासत गरमाने लगी है। भाजपा ने इस मामले पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के इस कार्य को बाबा साहब के संविधान का अपमान बता दिया है। भाजपा नेता और भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने नेता प्रतिपक्ष जैसे गरिमामयी संवैधानिक पद की मर्यादा को भूलते हुए जिस प्रकार की भाषा और सोच का परिचय दिया है वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ताकत समझना है तो नेहरू-इंदिरा से पूछो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संविधान को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रसेवा के कार्य में निरंतर संलग्न है। अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारी को कहे अपशब्द इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का एक कथित वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 4 दिन पुराना इंदौर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। बीजेपी सूत्रों कहना है कि तब सीएम इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। उसके बाद का यह घटनाक्रम हुआ था 24 करोड़ की विदेशी ड्रग्स पकड़ाई भोपाल में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने पानी में उगने वाला विदेशी गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) की बड़ी खेप पकड़ी है। भोपाल जंक्शन पर दो आरोपियों के पास से 24.186 किग्रा हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया है। डीआरआई की टीम ने 20 अगस्त को बेंगलुरु और भोपाल स्टेशन पर एक साथ कार्रवाई की। आज शनिचरी अमावस्या का पर्व आज शनिचरी अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। उज्जैन में शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर लोग रात 12 बजे के बाद से ही पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शनि देव और नवग्रह का पूजन किया। शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां दूर-दूर से आए श्रद्धालु शिप्रा में आस्था की डुबकी नहीं लगा पा रहे हैं। प्रशासन ने स्नान के लिए घाटों पर फव्वारों की व्यवस्था की। आज होगा सबसे बड़ा मटकी फोड़ महोत्सव राजधानी भोपाल आज जन्माष्टमी उत्सव की भक्ति और उल्लास से सराबोर रहेगी। करोंद चौराहे में इस बार भी प्रदेश के सबसे बड़े और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस बार बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और इंडियन आइडल से चर्चित गायक सवाई भट्ट विशेष आकर्षण रहेंगे।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर बाद होगा और देर रात तक चलेगा। टीमें एक-एक कर मंच पर पहुंचेंगी और पारंपरिक अंदाज में मटकी फोड़ने का प्रयास करेंगी।