Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Aug-2025

चेतावनी के बाद भी नहीं हटे अवैध कब्जे राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान मौसम का बदलाव सेहत पर असर : ओपीड़ी में रोजाना बढ़ रहे मरीज शहर के देवी तालाब परिसर से अतिक्रमण हटाने नगर पालिका ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही की। पूर्व में कई बार चेतावनी देने के बावजूद कब्जाधारी पीछे नहीं हटे थे। अंततः एसडीएम गोपाल सोनी के निर्देश पर नगर पालिका अमला पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा। स्थिति बिगड़ने से पहले ही अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अपना कब्जा हटाना शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार देवी तालाब की पार पर स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर कब्जा जमाना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे यह कब्जे बढ़ते गए और कुछ लोगों ने यहां व्यवसाय भी शुरू कर दिया था। नगर पालिका ने दो दिन पूर्व मुनादी कर कब्जा हटाने की अपील की थी। मंगलवार को अमले ने मौके पर जाकर साफ चेतावनी भी दी थी कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को नगर मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। इधर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व बैहर विधायक संजय उइके के प्रथम नगर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शिविर के माध्यम से कांग्रेसियों ने न केवल राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की बल्कि समाज सेवा का संदेश भी दिया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष उईके ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनसेवा और समाजहित के कार्यों में आगे रहती है। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में परसवाड़ा विधायक मधु भगत और बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों ही नेताओं ने रक्तदान शिविर की सराहना की और इसे मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताया। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश की वजह से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या पर देखने को मिल रहा है। जिला चिकित्सालय बालाघाट की ओपीड़ी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में मरीज वार्डों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं।मौसम के उतार-चढ़ाव से खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। डायरिया सर्दी-खांसी बुखार और पीलिया जैसे मौसमी रोग तेजी से फैल रहे हैं। बुधवार को जिला चिकित्सालय में भी ओपीड़ी और वार्डों में भारी भीड़ देखने को मिली। सर्व ब्राम्हण महिला मंडल की नगर युवा कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। जिसमें संगठन के अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अवस्थी को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा सचिव जय शुक्ला आकांक्षा पांडे उपाध्यक्ष आरती शुक्ला श्रेया पुरोहित पूनम मिश्रा श्वेता मिश्रा रंजना तिवारी व सहसचिव सोनाली मिश्रा प्रियंका शुक्ला स्मिता मिश्रा स्मिता दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुये विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी समाज की सांस्कृतिक सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देगी। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल का 21 अगस्‍त को बैहर आगमन हो रहा है। राज्‍यपाल श्री पटेल 21 अगस्‍त को एकलव्‍य आवासीय विद्यालय बैहर में आयोजित महाआरोग्‍य स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का शुभारंभ करेंगे तथा सिकल सेल के मरीजों से चर्चा कर उन्‍हें प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर दिव्‍यांग एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा। कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्‍य मिश्रा ने 20 अगस्‍त को बैहर में राज्‍यपाल श्री पटेल के कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री मीना ने बिरवा हवाई पट्टी पर बनाये गए हेलीपेड एवं वहां की व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। इसके पश्‍चात उन्‍होंने एकलव्‍य विद्यालय परिसर में महाआरोग्‍य शिविर के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया दृढ़ शक्ति फाउंडेशन बालाघाट द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी २० अगस्त को शहर के एक निजी होटल में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मिसेज सावन क्वीन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस संबंध में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बरखा नाग गंगवानी ने बताया कि हरियाली तीज का जो पारम्परिक रूप से मनाते है उसे आधुनिकता का रूप दिया है। इस अवसर पर मिस सावन क्वीज का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने श्रंगार कर मंच पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहे।