Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Aug-2025

वोट चोरी नहीं होतीतो MP में कांग्रेस की सरकार होती बीजेपी अपने पोलिंग सेंटर में वोट बढ़ाती चुनाव में वोट चोरी को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बुधवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और पंजे का झंडा लहराएगा। सिंघार ने कहा कि अगर वोट चोरी नहीं होती तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती फर्जी जनादेश वाली भाजपा की सरकार नहीं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी चुनाव आयोग कर रहा है। वोट चोरी भाजपा करवा रही है। ड्रग माफिया को ठिकाने लगाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के हुजूर और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सवों में शामिल हुए। नर्मदापुरम रोड पर आमेर मैजेस्टिक होटल में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि महिलाओं पर बुरी नजर डालने वाले ड्रग माफिया और लव जिहादियों को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास 43 वोटर आईडी मिले टीकमगढ़ में मंगलवार रात को सिविल लाइन रोड पर स्थित केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सरकारी बंगले के पास से 43 वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि कई वोटर आईडी कार्ड जली हालत में मिले। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें जलाने की कोशिश की गई है।सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने तहसीलदार को सूचना दी। चतुर्वेदी ने प्रशासन से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन वोटर आईडी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में दिए गए लाभों की जांच होनी चाहिए। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। यहां घोड़े-हाथी भी कट्टर कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हिंदू राष्ट्र का झंडा कहीं फहराएगा तो पहला नंबर राजस्थान का ही होगा। यह वह भूमि है जहां महाराणा प्रताप की तलवार ने विरोधियों को नाकों तले चने चबवा दिए थे। राजस्थान के लोग ही नहीं बल्कि घोड़े और हाथी भी कट्टर हिंदू हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने सीकर के रैवासा धाम में चल रहे 9 दिवसीय सियपिय मिलन महोत्सव में ये बात कही। 12 दिन बाद मिली लापता अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच से 12 दिन पहले लापता हुई छात्रा अर्चना तिवारी (29) को यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस उसे नेपाल बॉर्डर के पास से लेकर भोपाल रवाना हुई। 13 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 50 लाख ठगे तमाम जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद सायबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला खंडवा के पंधाना नगर का है। जहां बुजुर्ग दंपती को 13 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 50 लाख रुपए ठग लिए। इतनी बड़ी ठगी के लिए सायबर ठग ने बुजुर्ग को बैंक भेजकर एफडी तक तुड़वा दी। बाद में 70 हजार रूपए अलग से लेकर जमानत भी दें दी। 23 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट मध्यप्रदेश के जबलपुर रतलाम समेत 23 जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट है। इंदौर उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। भोपाल में सुबह से रुक-रुककर पानी गिर रहा है। नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 5 गेट 5-5 फीट तक खोले गए हैं। इनसे 43010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।