रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा कला गांव में स्थित मदनपाल नाम के एक व्यक्ति के घर में शुक्रवार की देर रात एक खतरनाक मगरमच्छ घुस गया है। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिवार जाग गया। जिसके बाद खतरनाक मगरमच्छ को देखकर परिवार में हडकंप मच गया। शोर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ भी जमा हो गई। जिसके बाद मगरमच्छ के द्वारा घर में तांडव मचाया गया है। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को भी इस मगरमच्छ के द्वारा अपनी ताकत का एहसास कराया गया है। वन विभाग की टीम को मगरमच्छ के द्वारा दिखाई गई अपनी ताकत का आसपास खड़े लोगो ने एक वीडियो बना लिया है। यह विडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऋषिकेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार की सबसे ज्यादा आकर्षण करने वाली झलक मधुबन आश्रम में देखने को मिली है। जहां सुबह से ही भगवान के नाम का कीर्तन चल रहा है। कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन मधुबन आश्रम में किया गया है। नन्हे मुन्ने कान्हा मधुबन आश्रम में भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं। मधुबन आश्रम की सजावट और रात को लाइटों की जगमग भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करने में लगी है। वही मथुरा वृंदावन से करीब डेढ़ महीना इंतजार के बाद भगवान श्री कृष्ण की ड्रेस पहुंची है जिसे भगवान श्री कृष्ण को श्रृंगार कर सजाया गया है।ऋषिकेश के साथ देश के कई कोनों से भी भक्त मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाने के लिए पहुंचे हैं मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से अब तक 450 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। उधर विधानसभा ने भी सत्र का सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के सभा मंडप में साउंड प्रूफ व डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। बता दें कि भराड़ीसैंण विधानसभा में ई-नेवा के तहत डिजिटाइजेशन व अन्य सुधारीकरण का काम होने से बजट सत्र देहरादून में हुआ था। सरकार ने मानसून सत्र गैरसैंण में करने का निर्णय लिया है। देहरादून के नेहरू कॉलोनी में स्थित सनातन धर्म में मंदिर में जन्माष्टमी के उत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है तमाम श्रद्धालु यहां पर पूजा पाठ के लिए आ रहे हैं जी हां अगर बात करी जाए तो इस साल उदयव्यापिनी अष्टमी के हिसाब से जन्माष्टमी का व्रत एवं पूजा आज हो रही है। आज आधी रात में भगवान का जन्म किया जाएगा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर पूरे भारतवर्ष में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। ..शास्त्रों के अनुसार इसी दिन मध्यरात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र में विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आज श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में बीते बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण कानून को और अधिक सख्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है इसके लिए उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम में संशोधन विधेयक को मंजूरी भी दे दी गई है वही इस फैसले की प्रसंशा करते हुए प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया की देवभूमि के देवत्व को बचाना बहुत आवश्यक है देवभूमि का तप ही है जहाँ की बात हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक जाती है मुख्यमंत्री धामी अपने कड़े निर्णयों के लिए जाने जाते है भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न“ स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संगठन महामंत्री अजय कुमार व अन्य भाजपा के वरिष्ट नेता भी मौजूद रहे। वही इस विषय पर बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा स्वर्गीय अटल जी एक एक वैचारिक पुरुष थे साथ ही देश की राजनीति में एक ऐसा व्यक्ति मिलना बड़ा मुश्किल है। जब वे प्रधानमंत्री थे तो देश के प्रत्येक गांव में विकास की गति का पहिया लगातार आगे बढ़ा है। उन्होंने अपने समय में पूरे देश का मार्गदर्शन भी किया है।