Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Aug-2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विजय जनता के अटूट विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की स्पष्ट स्वीकृति है। उन्होंने इसे राज्य के सर्वांगीण विकास और सुशासन के संकल्प को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी जिसके बाद प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि देशभर की तरह उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश महामंत्री अजय कुमार सहित राज्य सरकार के मंत्री विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। राजधानी देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने झंडारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की इन 79 सालों में देश में कई उपलब्धियां हासिल की है लेकिन साथ में देश को कई जख्म भी मिले हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद जिन सिद्धांतों पर देश आगे चल रहा था आज उन्हें मिटाने पर लगे हुए हैं ... देश 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजभवन में मे. ज.(से. नि.) गुरमीत सिंह ने झंडारोहण किया और राज्यपाल ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक खूबसूरत राज्य है यह राज्य संभावनाओं से भरा हुआ है। इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि अब डेढ़ करोड़ दी जायेगी। अभी तक यह राशि 50 लाख रूपये थी। इसके अलावा उन्हें वार्षिक अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रूपये मिलते रहेंगे। बता दें कि सीएम ने देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम धामी ने परमवीर चक्र विजेता सैनिकों की अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.50 करोड़ किया। देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण खंडूड़ी ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में ध्वजारोहण किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि आज हम सब अपना 79वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।