रक्षाबंधन पर सुशांत को याद कर भावुक हुईं बहन सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने रक्षाबंधन के खास मौके पर भाई को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने भाई के साथ बेहद खास लम्हों की अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं।श्वेता सिंह कृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है कभी-कभी लगता है जैसे तुम सच में गए ही नहीं। तुम अब भी यहीं हो बस एक पतली-सी चादर के उस पार चुपचाप देख रहे हो अक्षय कुमार की भांजी को पैपराजी ने घेरा: स्टार और स्टार किड को लेकर पैपराजी का रवैया अक्सर विवादों में रहता है। हाल ही में दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन के साथ पैपराजी का बिहेवियर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया। दरअसल 7 अगस्त को नाओमिका मुंबई में स्पॉट हुईं। वायरल वीडियो में वो एक स्टोर से निकलते दिखीं। जैसे ही पैपराजी की नजर उन पर पड़ती है वो नाओमिका के पीछे पड़ जाते हैं। फिल्मों में 2 बार निभाया शाहरुख की मां का किरदार: एक्ट्रेस शीबा चड्ढा 1998 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उनकी पहली फिल्म शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की दिल से थी दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएट शीबा और शाहरुख का कॉलेज एक ही था लेकिन वह उनके सीनियर थे। इसके बावजूद शीबा ने फिल्मों में उनकी मां का रोल निभाया। मिलिंद सोमन की मां की फिटनेस पर हैरान इंटरनेट यूजर्स: मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं। अक्सर वो अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मिलिंद की तरह उनकी मां ऊषा सोमन को भी फिट रहना पसंद है। 86 साल की उम्र में भी वो एक्सरसाइज करते नजर आती हैं। इस वक्त मां-बेटे की जोड़ी का एक वीडियो इंटरनेट यूजर्स को खूब भा रहा है। अनिरुद्धाचार्य ने साधा बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य उस बयान से विवादों में हैं जिसमें उन्होंने कहा कि लड़कियों की शादी जल्द से जल्द करवा देना चाहिए वर्ना वो 4 जगह मुंह मारती हैं। हाल ही में एनटीवी चैनल पर कथावाचक ने इस अभद्र बयान पर सफाई देते हुए बॉलीवुड पर निशाना साथा है। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स गुटखे और सट्टे का प्रचार करते हैं लेकिन उन्हें कुछ नहीं कहा जाता लेकिन कथावाचकों के बयान पर मुंह काला करने की धमकी दी जाती है।