Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Jul-2025

त्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार ठोस पहन किए जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों की शिकायतें मिल रही हैं कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मरीजों अस्पताल में इलाज की जगह उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर कर रहे हैं। अब उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। वैसे वे पहले भी ऐसे कई निर्देश दे चुके हैं जिससे उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके लेकिन डॉक्टरों की मनमानी हमेशा उनके आदेशों के बीच में आ जाती हैं। वहीं अब डॉक्टर आर राजेश कुमार ने सरकारी डॉक्टरों की जवाबदेही बढ़ा दी है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि अब मरीज को रेफर करने से पहले सीएमओ और सीएमएस के हस्ताक्षर अब अनिवार्य होंगे। प्रत्येक वर्ष आने वाली बारह शिवरात्रियों में सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान शिव की उपासना और आशीर्वाद प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भक्ति भाव से दिनभर भोलेनाथ का नाम जपते हैं। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर की गई पूजा महादेव को अतिप्रिय होती है और इससे जीवन में सुख शांति व मंगलता का आगमन होता है। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।राज्य कैबिनेट की बैठक में तीन अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है बैठक में आगामी हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों के तहत 82 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी गई है जिससे मेले के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी इसके साथ ही शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद की सेवा नियमावली में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है। इससे पदोन्नति योग्यता और तैनाती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता सुनिश्चित होगी। कल 24 जुलाई को प्रदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 49 विकासखंडों में मतदान किए जाने हैं। क्योंकि प्रदेश में मानसून की बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन मार्ग बाधित होने और तेज बरसात के चलते मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की भी एक बड़ी चुनौती है। इसलिए चुनाव आयोग के साथ ही कांग्रेस ने भी अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि मतदाता अपने मत का मत बूथों में जाकर प्रयोग कर सके इसके लिए जो भी सहायता है की जाए। जिससे लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकें। धामी सरकार देश में लगे आपातकाल के दौरान जेल जाने वालों को अब बेहतर सुविधा देने जा रही है। जिससे संबंधित विधेयक उत्तराखंड विधानसभा के 19 अगस्त से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र में रखा जा सकता है। इस विषय पर बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि देश में आपातकाल के दौरान जिस प्रकार से तानाशाही की गई और इस दौरान लोकतंत्र सैनानियों को बड़ी संख्या में जेलों में डालने का काम कांग्रेस ने किया अब उन लोकतंत्र सैनानियों व उनके परिवारों को भाजपा सरकार में सुविधाएं दी जाएंगी जिससे उनको सम्मान पूर्वक जीने का अवसर मिलेगा। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जहां दूरस्थ क्षेत्रों में जाने वाली पार्टियों को मौसम की चुनौती का सामना करना पड़ा है वही कल मतदाता को मतदान स्थल तक पहुंचना भी चुनौती से कम नहीं होगा । राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रेक्षकों को जिलों में तैनात कर दिया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 49 विकासखंडों में मतदान होने है पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान को संपन्न कराने के दृष्टिगत सभी जिलों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं द्वितीय चरण में 28 जुलाई को 40 विकासखंडों में होने वाले मतदान होने है ।