अगले माह एक तारीख से पुराने वाहनों के साथ ही गलत नंबर वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई की गाज गिरने वाली है। कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सोनाली दुबे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि पंद्रह साल पुराने वाहनों को जब्त करने और वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी 1 जून से अभियान के माध्यम से दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार नगर निगम जबलपुर के 57 कर्मचारियों को साल 2003 से समस्त लाभ और पदोन्नति का लाभ न मिलने से नगर निगम कर्मचारी आक्रोशित हैं। महापौर से लेकर तमाम अधिकारियों को तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ ने मामले पर गौर करने 2 जून तक का समय प्रदान किया है। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आगामी 3 जून से कलम बंद आंदोलन की चेतावनी दी है। रेल ट्रैक मैप में मध्य प्रदेश की अन्य राज्यों से ट्रेवल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में अहम निर्णय लिया गया है। जबलपुर को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्यों से जोड़ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी मिली है। कौन-कौन सी हैं वे ट्रेन और किन राज्यों से जुड़ने वाला है जबलपुर का ट्रेन के जरिये नाता जानिये। महाराणा प्रताप जयंती पर शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में क्षत्रिय एवं अन्य वर्ग के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। महाराणा प्रताप के सम्मान में जयकारों के साथ ही विश्व विजयी तिरंगा थामे महिला एवं युवतियों ने देश भक्ति का भी परिचय दिया। शहर में शौर्य यात्रा निकली तो जगह-जगह नागरिकों ने क्षत्रिय एवं यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों का हर्ष उल्लास से स्वागत किया। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ने इस दौरान महाराणा प्रताप की वीरता को नमन किया।