जबलपुर में पारंपरिक वस्त्र निर्माण परंपरा को जीवंत रखने “श्रमदान अपनापन” हथकरघा विक्रय केंद्र की शुरुआत हुई है। इसके जरिये कारागार के साढ़े चार सौ बंदियों के साथ ही पंद्रह सौ ग्रामीणों को आजीविका का महत्वपूर्ण आधार मिला है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज की प्रेरणा से शुरू किए गए इस विक्रय सेवा केंद्र के जरिये बंदियों को आत्म निर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंडित नेहरू के विचारों और नीतियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में सूर्यवीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर विशाल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। जबलपुर में 29 मई को आयोजित होने वाली इस गौरवशाली यात्रा के बारे में पत्रकार वार्ता के जरिये अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने जानकारी प्रदान की। पनागर थाना अंतर्गत बीमा की राशि हड़पने के लिए सुहागनों के सिंदूर मिटाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। थाने में प्राइवेट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों गोटेगांव निवासी अंकित कुमार मेहरा और सिमरिया सिहोरा निवासी संतोष ठाकुर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। दोनों कंपनी में रिलेशनशिप अफसर के पद पर कार्यरत थे। आरोपियों पर कर्ज लेने वाली महिलाओं के पतियों को कागजों में मृत बताकर बीमा की राशि हड़पने का आरोप है। मामले में संबंधित पुलिस थाना अधिकारी से लेकर स्टाफ के सदस्य कुछ भी कहने से बच रहे थे। वरिष्ठ अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है। जिला कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर जबलपुर जिले के 12 थानों में लगभग 74 लोगों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया था। धान परिवहन में धांधली से जुड़े इस मामले में गिरफ्तारी से बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने ईनाम जारी किया है। सूचना देने वालों को ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। बिजली की जांच करने पहुंची विभाग की टीम तब भौंचक्की रह गई जब घर में चार एसी चलने के बावजूद कंज्यूमर का बिजली बिल मात्र सौ रुपये आ रहा था। डिपार्टमेंट द्वारा इंस्पेक्शन के दौरान सर्विस लाइन में टेंपरिंग मिलने पर संबंधित उपभोक्ता पर कार्रवाई की गई है। सिहोरा के खितौला में छह महीने पहले अपने पिता की हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग मासूम बेटी ने की है। क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के आतंक से भी परिजन परेशान हैं। परिजन ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना दर्द बयान किया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आई लड़की के अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरेला थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।